विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: भाई-बहन समेत तीन की मौत, जयपुर से फरीदाबाद जा रहे थे सभी

फरीदाबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही बहन को भाई छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: भाई-बहन समेत तीन की मौत, जयपुर से फरीदाबाद जा रहे थे सभी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौत

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया है. इस भयानक हादसे में भाई-बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग जयपुर से फरीदाबाद जा रहे थे. इसी दौरान अलवर के बड़ोदामेव में एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हो गया. जिस वाहन तीनों सवार थे, वह टक्कर में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

बुर्जा गांव के पास हुआ भीषण हादसा

जानकारी के मुताबिक, बड़ोदामेव स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 86/100 पर बुर्जा गांव के समीप भीषण हादसा हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौदामेव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

जयपुर के सांगानेर में रह रहे थे दोनों भाई-बहन

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आंसू सिंह (20) पुत्र कमल सिंह, सलोनी सिंह (18) पुत्री कमल सिंह और ड्राइवर विकास कुमार (31) पुत्र अब्बल सिंह के रूप में हुई है. आंसू और सलोनी मूल रूप से ग्राम टीगरिया रेणी के निवासी थे और अभी में जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में रह रहे थे. वहीं वाहन चालक विकास कुमार उत्तर प्रदेश के नगला साकित गांव का निवासी था. 

दोनों बहन भाई की फोटो

दोनों बहन भाई की फोटो

होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी मृतक सलोनी

जानकारी के मुताबिक, सलोनी सिंह फरीदाबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी. उसका भाई आंसू सिंह उसे आइसर वाहन से फरीदाबाद छोड़ने जा रहा था. वाहन विकास कुमार चला रहा था. इसी दौरान बुर्जा गांव के पास आगे चल रहे बजरी से भरे डंपर में आइसर वाहन पीछे से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि आइसर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को सीएचसी. बड़ौदामेव पहुंचाया. दोपहर करीब एक बजे परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने तीनो का पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए.

यह भी पढे़ं-

जैसलमेर में सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा, मेजर की मौत; 2 लेफ्टिनेंट की हालत गंभीर

राजस्थान: डिलीवरी के बाद भीलवाड़ा में 2 और महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Accident, Delhi Mumbai Express, Delhi Mumbai Expressway Accident, Alwar Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com