विज्ञापन

'क्या ये कमाल की बात नहीं है?', PM मोदी से बातचीत का जिक्र कर भारत की तारीफ में क्या-क्या बोले पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी से हुई एक बातचीत का जिक्र करते हुए भारत की भाषाई विविधता पर बात की है.

'क्या ये कमाल की बात नहीं है?', PM मोदी से बातचीत का जिक्र कर भारत की तारीफ में क्या-क्या बोले पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी.
PMO India
नई दिल्ली:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समय-समय पर भारत और यहां की सांस्कृतिक विविधता की तारीफ कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी एक बातचीत का जिक्र करते हुए भारत की भाषाई विविधता की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि कैसे देश के आधे से ज्यादा लोग अपनी-अपनी भाषाएं बोलते हैं.

रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, एक इंटरव्यू में पुतिन ने भारतीय सभ्यता और विविधता की तारीफ करते हुए कहा, 'उदाहरण के लिए, भारतीय सभ्यता को ही लें, जो सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है. यह बहुत दिलचस्प है. मैं इसके बारे में जितना ज्यादा जानता हूं, उतना ही इससे प्रभावित होता जाता हूं.'

पुतिन ने याद की पीएम मोदी से वो बातचीत

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान, उन्होंने पूछा था कि भारत की आधिकारिक भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या कितनी है.

पुतिन ने कहा, 'मैंने कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की और पूछा- देश के कितनी नागरिक आधिकारिक भाषा बोलते हैं? उन्होंने कहा- लगभग 60 करोड़. और देश की कुल आबादी कितनी है? पीएम मोदी ने जवाब दिया- डेढ़ अरब.'

पुतिन ने हैरानी जताते हुए कहा कि 'यानी आबादी का केवल एक तिहाई हिस्सा ही मुख्य भाषा को बोलता है.'

इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से बाकी दो-तिहाई आबादी के बारे में पूछा. पुतिन ने बताया कि पीएम मोदी ने जवाब दिया- 'बाकी दो-तिहाई लोग अपनी-अपनी भाषाएं बोलते हैं.'

पुतिन ने आगे तारीफ करते हुए इंटरव्यू में कहा, 'क्या यह कमाल की बात नहीं है? यह वाकई हैरान करने वाला है.'
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PMO India

भारत की दो आधिकारिक भाषाएं हैं

भारत की दो आधिकारिक भाषाएं हैं- हिंदी और अंग्रेजी. हालांकि, कोई भी 'राष्ट्रीय भाषा' नहीं है. 

भारत का संविधान अपनी आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता देता है, जिनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू आदि शामिल हैं.

पुतिन के इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पिछले महीने, 'वल्दाई डिस्कशन क्लब' में बोलते हुए, पुतिन ने भारत को 'अनोखा, विविध और एकजुट' बताया था.

पुतिन ने कहा था, 'भारत अपने पैमाने और विविधता से हर किसी को हैरान कर देता है.'

उस समय, उन्होंने भारत की भाषाई विविधता का भी जिक्र किया था.

पुतिन की ये हालिया टिप्पणियां, 11 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) समिट के दौरान पीएम मोदी के साथ हुई उनकी मुलाकात के कुछ महीनों बाद आई हैं.

इस साल दोनों नेताओं की दो बार मुलाकात हुई है. पहली मुलाकात अगस्त में बिश्केक में हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Vladimir Putin, Modi Putin, India Russia, India Russia Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com