विज्ञापन

कोटा में खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, खड़े ट्रक में घुस गया वाहन; 9 की मौत

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. खाटू श्याम जी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है.

कोटा में खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, खड़े ट्रक में घुस गया वाहन; 9 की मौत
राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा
Photo: X
कोटा:

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जिसमें 9 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, एक टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना तब हुई, जब लोग सीकर जिले में खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे. हादसा कोटा के शंभूपुरा के पास हुआ. 9 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हुआ. रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से क्रूजर गाड़ी की टक्कर हो गई, जिसमें बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई. मरने वाले लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो खाटू श्यामजी से लौट रहे थे. हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा नाता पुलिस थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Accident, Kota, Road Accident, Deaths, Khatushayam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com