विज्ञापन

जयपुर में खुदकुशी करने वाली अनु मीणा पर पति करता था कैसे जुल्म, सामने आया मारपीट का CCTV वीडियो

जयपुर में खुदकुशी करने वाली अनु मीणा से पति‍ का मारपीट करते हुए का वीड‍ियो सामने आया है, ज‍िसमें उसने क्रूरता की हदें पार कर दी.

अनु मीणा से उसका पति मारपीट करता था, सीसीटीवी फुटेज इसकी गवाही दे रहा है.

जयपुर में सुसाइड करने वाली अनु मीणा से उसका पत‍ि गौतम मारपीट करता था, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीड‍ियो में पति की क्रूरता का भयानक चेहरा सामने आया. वीडियो में दिखा रहा है, गौतम तेज़ी से लिविंग रूम से गुज़रता है, और एक फ़्लैटस्क्रीन टीवी पर मुक्का मारता है, जिससे वह टूट जाता है.  इसके बाद जूता उतारकर सीढ़ी की तरफ गया. अनु जमीन पर ग‍िर गई, और सोफे की तरफ आ गई. वह जमीन पर ग‍िरी थी और मासूम बच्‍चा सब कुछ देख रहा था.

फर्श पर बैठी अनु, चिल्ला रहा पति 

अनु फर्श पर बैठी है, पत‍ि गौतम मीणा गुस्से में उसके सामने हाथ बांधकर खड़ा है, और नीचे देखते हुए उस पर चिल्ला रहा है. पास में उनका बेटा डरा-सहमा बेबस मां के पास खड़ा है. वह उन्हें बचाना चाहता है पर पिता के गुस्से के कारण आगे नहीं बढ़ता. पास में खड़ा बेटा मम्मी को पिटते हुए देख रहा होता है. अनु के भाई नीरज मीणा ने वीड‍ियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है क‍ि वीड‍ियो 3 मार्च 2026 का है.

25 मई को हुई थी शादी  

कोटपूतली के कल्याणपुरा की रहने वाली अनु की शादी 25 जुलाई 2015 को गौतम मीणा से हुई थी. गौतम मीणा पीडब्ल्यूडी विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत है. आरोप है क‍ि शादी के कुछ समय बाद से ही गौतम शराब पीकर अनु को परेशान करता था. कई बार मारपीट और गाली-गलौज करता था. बार-बार बेरहमी से पिटाई से तंग आकर अनु ने 7 अप्रैल को फांसी लगा ली. आत्महत्या करने से पहले उसने पति को वीडियो कॉल भी किया. इसके बाद आस पड़ोस के लोग पहुंचे और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी. पड़ोसियों ने सीपीआर देकर भी अनु को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: अनु मीणा के सुसाइड करने से पहले क्या हुआ? XEN पति ने VIDEO जारी कर बताई एक-एक बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com