विज्ञापन

'आई मिस यू' से लेकर 'लेफ्ट ऑन सीन' तक... दिल्ली पुलिस ने शायरी से सिखाया साइबर सेफ्टी का पाठ

दिल्ली पुलिस ने युवाओं को साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अनोखा और शायराना अभियान शुरू किया है. Gen-Z अंदाज में शेयर की गई ये मजेदार शायरियां इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

'आई मिस यू' से लेकर 'लेफ्ट ऑन सीन' तक... दिल्ली पुलिस ने शायरी से सिखाया साइबर सेफ्टी का पाठ
Delhi Police Viral Post

दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए जानी जाती है. लेकिन आम लोगों को जागरुक करने के लिए कई बार दिल्ली पुलिस बेहद अनोखे और हल्के-फुल्के अंदाज में  नजर आती है. अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दिल्ली पुलिस मजाकिया अंदाज में पोस्ट करते लोगों को साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुक करती है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है. इस बार दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के बढ़ते खतरों के बीच, दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए शायरी का अनूठा तरीका अपनाया है. दिल्ली पुलिस की ये खास शायराना अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है.

दिल्ली पुलिस का खास मैसेज

दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से यह खास शायराना पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'साइबर दुनिया में खतरे के संकेतों को नजरअंदाज न करें. सतर्क रहें. सुरक्षित रहें. इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने Gen-Z अंदाज में शायरी पोस्ट कर लोगों को बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति आगाह किया है.

पहली शायरी में दिल्ली पुलिस ने लिखा है, "जिस तरह उनका 'आई मिस यू' फेक निकलता है, उसी तरह ऑनलाइन लॉटरी मैसेज भी फेक होते हैं."

दूसरे पोस्ट में पुलिस ने लिखा, "जिस तरह वो आपको 'सीन' पर छोड़ देत हैं, उसी तरह आप स्कैम कॉल्स को भी 'सीन और इग्नोर'पर छोड़ दो."

आखिरी शायरी में लिखा, "जिस तरह आपके पसंदीदा इंसान आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं देते, उसी तरह अननॉन लिंक्स और मैसेज के भी रिप्लाई मत देना."

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

दिल्ली पुलिस के इस शायराना अंदाज पर यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, 'सर, ये बहुत पर्सनल हो रहा है.' एक यूजर ने लिखा, 'ये दिल्ली पुलिस नहीं बल्कि दिल तोड़ने वाली पुलिस है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'थोड़ा अलग है लेकिन जो भी है मस्त है, गुड जॉब दिल्ली पुलिस.' एक यूजर ने लिखा, 'स्कैम से बचा रहे हो या डिप्रेशन में डाल रह हो.'

यह भी पढ़ें: गाली का बदला लेने के लिए बुजुर्ग चौकीदार को दो बार कुचला, दिल्ली पुलिस ने 200 CCTV से 48 घंटे में सुलझाई पीरागढ़ी मर्डर मिस्ट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com