विज्ञापन

भीषण गर्मी में जयपुर वालों का अनोखा जुगाड़, छत पर खेती कर घर को बना रहे नेचुरल ठंडा

Roof Cooling Tips: भीषण गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी हर वक्त एसी चलाकर अपना बिजली का बिल बढ़ा रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जो आपके खर्च को कम करने के साथ ही घर को ठंडा रखने में भी मदद करेगा. जयपुर में बहुत से लोग इस जुगाड़ से ना सिर्फ ऑर्गेनिक सब्जियों का सेवन कर रहे हैं बल्कि अपने घर को भी ठंडा रख रहे हैं.

भीषण गर्मी में जयपुर वालों का अनोखा जुगाड़, छत पर खेती कर घर को बना रहे नेचुरल ठंडा
घर की छत पर सब्जियां उगाकर घर को ठंडा रखने का देसी जुगाड़. ( Image Unsplash)

Roof Cooling Tips: भीषण गर्मी, तेज धूप, गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. घर के बाहर निकलने पर गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों में रहने में ही लोग बेहतरी समझते हैं. लेकिन घर की तपती छत की वजह से गर्मी पीछा नहीं छोड़ती है. कंकरीट से बनी दीवारें और छत अपने अंदर गर्मी को सोख लेती हैं. जिस वजह से घर भी भट्टी जैसा तपता है. ऐसे में जयपुर के लोगों ने अपने घरों को ठंडा रखने का एक ऐसा जुगाड़ निकाला है. जो ना सिर्फ घर को ठंडा रखेगा बल्कि आपकी खर्चों को कम करने में भी मददगार है. जी हां, जयपुर में कई घरों पर लोग अपनी छतों पर फॉर्मिंग कर रहे हैं. 

गर्मी से बचने के लिए घर पर बैठना है तो हर वक्त एसी चलाना पड़ता है. क्योंकि बिना AC के घर तपती भट्टी जैसा लगता है, जिस वजह से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है. ऐसे में अपनी छत पर फॉर्मिंग कर के एक तीर पर दो निशाने मारने वाली बात बिल्कुल सही साबित होती है. छत पर सब्जियां उगाकर शुद्ध और ऑर्गेनिक सब्जियां तो मिलती ही हैं, इसके साथ ही गर्मी से भी राहत मिलती है. बता दें कि फेमस बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने जयपुर के लोगों की इस ट्रिक की तारीफ की है. 

उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा, “हमें अभी भी क्लाइमेट चेंज के परिणामों के बारे में कोई भी पर्याप्त जानकारी नहीं है. लेकिन हम इतना जरूर जानते हैं कि भारत में ये भीषण हीटवेव अब कोई अपवाद नहीं रह गई हैं, बल्कि ये हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं.”

जयपुर के लोगों ने इस तरीके को अपनाकर और अपनी लाइफस्टाल में बदलाव कर के इसका जवाब दिया है. अपने जीवन जीने के तरीके को बदलकर, उन्होंने ऐसे घर बनाए हैं जो ठंडे, अधिक टिकाऊ और इतने उत्पादक हैं कि वे अपनी सब्जियां स्वयं उगा सकते हैं. आगे आने वाले समय में हमें इसी तरह की सोच को आवश्यकता होगी. 

कैसे करता है काम

घर की छत कंकरीट की बनी होती हैं, जो धूप को सोखती हैं और गर्म हो जाती हैं. ऐसे में जब आप छत पर फॉर्मिंग करते हैं तो मिट्टी जमीन को कवर कर लेती है. कंकरीट के ऊपर बिछी मिट्टी की लेयर की वजह से धूप सीधे छत पर नहीं पड़ती है. इसके साथ ही पौधों पर पानी डाला जाता है जो मिट्टी को गीला रखने के साथ ही छत को भी ठंडक भी देता है. जिससे धूप सीधे कंक्रीट को गर्म नहीं कर पाती है और ऐसे में घर नेचुरली ठंडे रहते हैं. 

छत पर खेती करने से ना सिर्फ आपको ऑर्गेनिक सब्जियां मिलती हैं, साथ ही घर भी नेचुरली ठंडा होता है. मतलब दोनों ही तरीकों से पैसे की बचत. 

ये भी पढ़ें: AC नहीं है? नौतपा में छत को ठंडा रखने के 4 आसान और सस्ते तरीके

ये भी पढ़ें: घर का फर्श हो जाता है आग की भट्टी की तरह गर्म? पोछा लगाते समय मिलाएं ये 1 चीज, फिर देखें कमाल

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Roof Cooling Tip 2026, Ghar Ki Chat Thanda Kaise Kare, Jaipur Roof Cooling Jugaad, Terrace Farming House Cooling, Zero Cost Roof Thanda Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com