विज्ञापन

Rajasthan: सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी

युवक और युवती शादी के 10 दिन बाद एसपी ऑफिस पहुंचे थे. तभी कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और युवती को उठाकर ले गए.

Rajasthan: सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी
Churu News: युवक-युवती एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे थे.

चूरू एसपी ऑफिस से युवती को उठा ले जाने के मामले में 20 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है. इस घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जबकि मारपीट करने वाले बदमाशों की कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि झाड़सर (चूरू) का रहने वाला युवक और नाथवाना (बीकानेर) की युवती ने रजामंदी से शादी की थी. दोनों ने 10 दिन पहले ही लव मैरिज की थी. शादी के बाद से ही उन्हें खतरा सता रहा था, जिसके चलते सोमवार (25 मई) दोपहर को सुरक्षा मांगने के लिए एसपी के दफ्तर पहुंचे थे. तभी उनके साथ मारपीट हुई और कुछ लोग युवती को उठा ले गए. 

एसपी ऑफिस में युवक के कपड़े फाड़े 

युवक-युवती ने एसपी ऑफिस में विवाह संबंधी दस्तावेज जमा करवाए. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें परिवादी कक्ष में बैठने के लिए कहा. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवती पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि युवक के कपड़े फाड़ दिए गए और युवती को जबरन कार में डालकर ले जाया गया. बदमाशों ने दबंगई के साथ वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी ने ऑफिस के साइड गेट का कुंडा तोड़ा और फरार हो गए. इस बीच, वहां मौजूद पुलिसकर्मी देखते ही रह गए.  

एसपी बोले- लड़की के परिजन युवती को साथ ले गए 

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया, "प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लेकर स्वागत कक्ष में आया हुआ था. इसी दौरान लड़की के परिजन वहां पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए. पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आरोपियों की तलाश के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया गया है. जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी." 

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि लड़की पक्ष के परिजन युवती को अपने साथ ले गए.

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि लड़की पक्ष के परिजन युवती को अपने साथ ले गए.

युवक पक्ष ने उठाए सवाल

पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ऐसी वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं. युवक के परिजनों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. युवक के जीजा ने कहा कि जब एसपी कार्यालय में ही फरियादी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा, सांवलियाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 लोग घायल और 1 की मौत

लेखक के बारे में
img
गजेंद्र सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Churu Love Marriage, Couple Assault Churu, Churu Sp Office, IPS Nischay Prasad M
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com