Today Weather News: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान उत्तर भारत को राहत मिली है. पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम के बाद बादल छाए हैं और बारिश आने वाले हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक तीन दिन आंधी, बारिश और कहीं-कहीं तो ओले गिरने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग ने भी 28 मई से 31 मई तक तापमान में थोड़ी गिरावट बारिश के साथ होने की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड औऱ जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट है. दिल्ली में इंडिया गेट से लेकर पालम तक टेंपरेचर 45 से 46 डिग्री को छू रहा था, लेकिन शाम को बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं. उत्तर प्रदेश में बांदा, प्रयागराज, वाराणसी जैसे इलाकों में तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच गया है, पर आंधी-बारिश की चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान का अलर्ट भी है.
दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather News)
दिल्ली में 28 और 29 मई को हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है. 29 मई को बादल गरजने, बिजली कड़कने के साथ 60 किमी की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी है. दोपहर और रात के वक्त भी दो-तीन बार बारिश हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में भी आंधी, बारिश का मौसम है.
उत्तराखंड में आज का मौसम (Rain Alert in Uttarakhand)
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 28 से 30 मई के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. बिजली गिरने और तेज आंधी आने भी चेतावनी भी इन राज्यों को दी गई है. लेह लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है. उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत समेत कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट है.

Rainfall in Bengaluru
यूपी में आज का मौसम (UP Weather news Today)
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 मई को तेज आंधी आने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. वहीं वेस्ट यूपी में 28 से 31 मई तक आंधी, बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 28 से 31 मई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली, वेस्ट यूपी, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 और 29 मई को पूर्वांचल में 29 मई को खासकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की चेतावनी दी गई है.
ये भी पढ़ें - Monsoon Update: मॉनसून के पहले ही गुड न्यूज, दिल्ली-यूपी से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट, मुंबई-केरल में भी झमाझम बरसात होगी
राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी
राजस्थान में 28, 29 और 30 मई को को बारिश, बिजली गिरने के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. धूल भरी आंधी बड़े बवंडर का रूप ले सकती है. मध्य प्रदेश में 28 से 30 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में 30 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी 28 से 30 मई तक तीन दिन झमाझम बारिश होगी.
ये भी पढ़ें - Rain Alert: आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे... आज प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, यूपी-दिल्ली, पंजाब से बिहार तक 5 दिन कब-कब बरसात होगी
Weather Warning for 26th May, 2026#HeatWave #SevereWeather #RainfallForecast #Thunderstorms #IndiaWeather #WeatherUpdate #ExtremeWeather #StaySafe @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/hfFsXbObId
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2026
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather News)
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा रीजन में प्री मॉनसून बारिश हो रही है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी 29 मई तक लगातार बारिश के संकेत हैं. गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी 1 जून के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं