जयपुर में सुसाइड करने वाली अनु मीणा से उसका पति गौतम मारपीट करता था, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में पति की क्रूरता का भयानक चेहरा सामने आया. वीडियो में दिखा रहा है, गौतम तेज़ी से लिविंग रूम से गुज़रता है, और एक फ़्लैटस्क्रीन टीवी पर मुक्का मारता है, जिससे वह टूट जाता है. इसके बाद जूता उतारकर सीढ़ी की तरफ गया. अनु जमीन पर गिर गई, और सोफे की तरफ आ गई. वह जमीन पर गिरी थी और मासूम बच्चा सब कुछ देख रहा था.
फर्श पर बैठी अनु, चिल्ला रहा पति
अनु फर्श पर बैठी है, पति गौतम मीणा गुस्से में उसके सामने हाथ बांधकर खड़ा है, और नीचे देखते हुए उस पर चिल्ला रहा है. पास में उनका बेटा डरा-सहमा बेबस मां के पास खड़ा है. वह उन्हें बचाना चाहता है पर पिता के गुस्से के कारण आगे नहीं बढ़ता. पास में खड़ा बेटा मम्मी को पिटते हुए देख रहा होता है. अनु के भाई नीरज मीणा ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि वीडियो 3 मार्च 2026 का है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
25 मई को हुई थी शादी
कोटपूतली के कल्याणपुरा की रहने वाली अनु की शादी 25 जुलाई 2015 को गौतम मीणा से हुई थी. गौतम मीणा पीडब्ल्यूडी विभाग में एक्सईएन के पद पर कार्यरत है. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही गौतम शराब पीकर अनु को परेशान करता था. कई बार मारपीट और गाली-गलौज करता था. बार-बार बेरहमी से पिटाई से तंग आकर अनु ने 7 अप्रैल को फांसी लगा ली. आत्महत्या करने से पहले उसने पति को वीडियो कॉल भी किया. इसके बाद आस पड़ोस के लोग पहुंचे और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी. पड़ोसियों ने सीपीआर देकर भी अनु को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: अनु मीणा के सुसाइड करने से पहले क्या हुआ? XEN पति ने VIDEO जारी कर बताई एक-एक बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं