विज्ञापन

IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS ऑफिसर की बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली. पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्‍त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS ऑफिसर की बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
छात्रा चार इमली में सरकारी बंगले में परिवार के साथ रहती थी
भोपाल:

मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 17 वर्ष की छात्रा 11वीं क्‍लास में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि छात्रा ने जब फांसी के फंदे से लटककर आत्‍महत्‍या की, तब घर में कोई मौजूद नहीं था. छात्रा की सुसाइड करने की सूचना मिलने पर पुलिस आईपीएस अधिकारी के घर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. 

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला 

हबीबगंज थाने के एसएचओ संजीव चौकसे ने बताया कि छात्रा चार इमली में सरकारी बंगले में परिवार के साथ रहती थी. उसने जिस कमरे में आत्‍महत्‍या की, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. छात्रा की किताबों और सामान की भी जांच की गई, लेकिन यहां भी कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे आत्‍महत्‍या की वजह साफ हो पाए. ऐसे में सिर्फ आत्‍महत्‍या के एंगल से हम जांच नहीं कर रहे हैं. 

क्‍या छात्रा मानसिक दबाव में तो नहीं थी? 

पुलिस ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए छात्रा के करीबियों, जिनमें उसकी सहेलिया और स्‍कूल के दोस्‍त शामिल हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. परिवार से भी ये जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं छात्रा किसी मानसिक दबाव में तो नहीं थी? साथ ही ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा पर पढ़ाई का कोई प्रेशर तो नहीं था? 

ये भी पढ़ें:- IAS-IPS Love Story: जब सीनियर महिला IPS अफसर पर दिल हार बैठे जूनियर IAS, उम्र की दीवार तोड़ ऐसे बनी बात

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्‍त कर लिया है. पुलिस का मानना है कि इनमें से उसे कोई ऐसी चीज जरूर मिलेगी, जिससे मौत के कारण का पता चल सके. 

ये भी पढ़ें:- दिव्या तंवर 22 में IPS और 23 की उम्र में बनीं IAS, कोचिंग और इंटरनेट के बिना छोटे कमरे में की UPSC की तैयारी

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS Daughter Suicide, IPS Officer Daughter Hangs Herself
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com