विज्ञापन

NIMS यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा यूपी का B.Tech छात्र, मोबाइल फोन की हो रही जांच

हॉस्टल के कमरे में तीन छात्र रहते हैं जिसमें से दो घूमने गए थे और इसी दौरान यूपी के छात्र ने कूदकर जान दे दी.

NIMS यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा यूपी का B.Tech छात्र, मोबाइल फोन की हो रही जांच
मयंक तिवारी बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था
NDTV

जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय आदित्य तिवारी निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार आदित्य NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था और गार्नेक हॉस्टल में अपने दो रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था. हादसे के समय दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि दोनों कॉलेज के बाहर घूमने गए हुए थे. 

मोबाइल फोन मिला लॉक

पुलिस के मुताबिक आदित्य पिछले दो दिनों से कॉलेज भी नहीं जा रहा था. इसी दौरान  उसने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है. 

अन्य छात्रों से पूछताछ

पुलिस मोबाइल की जांच के साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि छात्र के सुसाइड करने की सूचना मिली थी. छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. शव को NIMS हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि आदित्य की मानसिक स्थिति और पिछले दो दिनों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें-: जयपुर के पास नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्पॉट की चेतावनी देगा Google Maps, हादसे वाली 93 जगहों को किया मार्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, NIMS University, Jaipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com