विज्ञापन

सुखबीर सिंह बादल को लगे 150 टांके, हरसिमरत कौर बादल बोलीं-वे देश-विरोधी ताकतों से नहीं डरे

Sukhbir Singh Badal: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि उन्हें 150 टांके आए हैं.

सुखबीर सिंह बादल को लगे 150 टांके, हरसिमरत कौर बादल बोलीं-वे देश-विरोधी ताकतों से नहीं डरे
सुखबीर सिंह बादल को लगे 150 टांके
  • पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में जानलेवा हमला हुआ था.
  • सुखबीर सिंह बादल की दाहिने हाथ की हड्डी में चोट लगी और उन्हें 150 टांके आए हैं
  • यह जानकारी उनकी पत्नी और बठिंडा से लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दी है.

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में हमला हुआ था. जिसके बाद उन्हें तत्काल नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुखबीर बादल को लेकर उनकी पत्नी और बठिंडा से लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बड़ी जानकारी दी है. उनका कहना है कि सुखबीर बादल को 150 टांके आए हैं, लेकिन वे कभी देश-विरोधी ताकतों से नहीं डरे हैं. बता दें कि उनकी दाहिने हाथ की हड्डी में चोट लगी थी. 

सुखबीर को 150 टांके लगे: हरसिमरत कौर बादल

हरसिमरत कौर बादल ने एक कार्यक्रम में कहा कि वह दो दिनों से बहुत परेशान थी. हमले के बाद सुखबीर को 150 टांके लगे हैं. लेकिन जिस तरह से प्रकाश सिंह बादल कभी देश विरोधी ताकतों से नहीं डरे हैं उसी तरह से सुखबीर सिंह बादल भी देश-विरोधी ताकतों से नहीं डरते हैं.' सुखबीर सिंह बादल को फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है.

'गुरू का हाथ हमारे सिर पर है'

आप लोगों के बीच आकर मैं भावुक भी हो गई हैं. सुखबीर सिंह बादल ने बहुत मन से कार्यक्रम कराया था. वह आपके पास आना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. बीते दो-तीन दिन में जो हुआ, वह आप लोग महसूस कर सकते हैं. हमारे पूरे परिवार के सामने सुखबीर सिंह बादल जी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ. हमारे और बच्चों के ऊपर क्या बीत रही है, हम जानते हैं. दरबार में जाकर हम सब भूल जाते हैं कि गुरु का हाथ हमारे सिर पर है. वहां पर हमारे ऊपर हमला हुआ है.हम जब अरदास करके निकल रहे थे तो उन पर हमला हुआ. ऐसा हमला कोई गुरुधोखी ही करेगा.

13 अगस्त को हुआ था हमला 

दरअसल, पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल 13 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में ऐतिहासिक गुरुद्वारे में परिवार के साथ गए थे. जब वे दर्शन करके बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ था. जिसमें वह घायल हुए थे. इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. इससे पहले भी उन पर अमृतसर में हमला हुआ था.  

ये भी पढ़ेंः चुनाव पर निगाहें, निशाने पर बादलः आखिर बेअदबी का मुद्दा फिर क्यों उठा रहा विपक्ष? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhbir Singh Badal, Sukhbir Singh Badal Attack, Sukhbir Singh Badal Attack News, Harsimrat Kaur Badal, Harsimrat Kaur Badal Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com