Punjab : पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly polls 2022) से पहले राजनीतिक गतिविधियों और सियासी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है.पंजाब के विधानसभा चुनाव में इस बार पूरे दमखम के साथ उतर रही आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर निशाना साधा है.केजरीवाल ने कहा, ' पंजाब में एक नकली केजरीवाल घूम रहा है.' दिल्ली के सीएम केजरीवाल के अनुसार, इन्होंने कहा बिजली फ्री करूँगा लेकिन पंजाब में एक भी आदमी का बिल ज़ीरो नहीं आया.बस दिल्ली में बिजली के बिल फ्री आते है '
गोवा में आप सरकार बनने पर टैक्सी, ऑटो संचालकों के लिए निकाय का गठन किया जायेगा: केजरीवाल
'मिशन पंजाब' की शुरुआत करते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा, 'नकली केजरीवाल ने कहा मैं मोहल्ला क्लीनिक बनाऊंगा, नकली केजरीवाल ने एक भी मोहल्ला क्लीनिक नहीं बनाया. आज भी नकली केजरीवाल ने मेरी नकल की. मेरी ऑटो वालों के साथ शाम को मीटिंग थी, अभी नकली केजरीवाल भी कर रहे हैं.' केजरीवाल ने आज पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की हर महिला के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाएंगे.
'हमें वोट दो, हम आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी' : उत्तराखंड में बोले केजरीवाल
उन्होंने कहा, "आज मैं एक बहुत बड़ा ऐलान करने आया हूं. महिलाओं का सशक्तीकरण करना चाहिए इसकी बातें बहुत होती है. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पैसे में कितनी ताकत होती है? अगर जेब में पैसा हो तो आदमी कुछ भी खरीद सकता है कहीं भी जा सकता है आदमी को आजादी मिल जाती है. पैसा बड़ी ताकत देता है." दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनेगी, तो पंजाब हर महिला (18 साल से ऊपर) के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाएंगे. अगर एक परिवार में एक बेटी है, एक बहू है, एक सास है तो तीनों के अकाउंट में 1-1 हजार रुपए आएंगे.''
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं