विज्ञापन

'7 करोड़ जो वरना मार देंगे...', लॉरेंस गैंग के नाम पर किसने दी अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी?

जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को पंजाब के मोहाली में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि फोन करने वाले ने 7 करोड़ रुपये मांगे और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को मार देगा.

अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा
फाइल फोटो
  • अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की
  • जांच में पता चला कि हरियाणा के एक व्यक्ति ने धमकी दी थी, उसने 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी
  • आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि धमकी देने वाला व्यक्ति बीजेपी नेताओं का करीबी है
नई दिल्ली:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये धमकी उनको लॉरेंस गैंग ने नहीं दी. पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक,  कॉल पर धमकी देने वाला हरियाणा का कोई शख्स था, जिसने केजरीवाल को लॉरेंस गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. वहीं आम आदमी पार्टी अब बीजेपी पर आरोप लगा रही है. 

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल को कॉल करने वाला शख्स बीजेपी नेताओं का करीबी है. बीजेपी पंजाब को बदनाम करने के लिए ये सब हरकतें कर रही है.  बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने दी थी. उन्होंने दिल्ली पुलिस को बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आया था, जिसने खुद को विदेश से जुड़े इस गैंग का सदस्य बताया था.

अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को पंजाब के मोहाली में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि फोन करने वाले ने 7 करोड़ रुपये मांगे और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को मार देगा. मोहाली पुलिस ने BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच साइबर क्राइम यूनिट के अधिकारी सुनील कुमार को सौंपी थी.

लॉरेंस गैंग के नाम पर केजरीवाल से मांगे 7 करोड़ रुपये

जांचकर्ताओं ने बताया कि वे उस मोबाइल नंबर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट प्रोटोकॉल लॉग और लोकेशन डेटा की जांच कर रहे हैं, जिसका इस्तेमाल धमकी देने के लिए किया गया था. इसके साथ ही जनरैल सिंह ने केजरीवाल और उनके परिवार के लिए पर्याप्त सुरक्षा की भी मांग की. उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी सत्ता में है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चल रही है, और कुछ ही महीनों में वहां विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. अब पुलिस जांच में पता चला है कि केजरीवाल को दी गई धमकी झूठी थी. लॉरेंस गैंग की तरफ से ये धमकी नहीं दी गई थी. 

ये भी पढे़ं-लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, सलमान, कपिल समेत कई हस्तियों को दी थी धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Threatened, Lawrence Bishnoi Gang, Death Threat, Extoring Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com