पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की हर महिला के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाएंगे. मिशन पंजाब की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा, "आज मैं एक बहुत बड़ा ऐलान करने आया हूं. महिलाओं का सशक्तिकरण करना चाहिए इसकी बातें बहुत होती है. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पैसे में कितनी ताकत होती है? अगर जेब में पैसा हो तो आदमी कुछ भी खरीद सकता है कहीं भी जा सकता है आदमी को आजादी मिल जाती है. पैसा बड़ी ताकत देता है."
महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए
उन्होंने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनेगी, तो पंजाब हर महिला (18 साल से ऊपर) के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जाएंगे. अगर एक परिवार में एक बेटी है, एक बहू है, एक सास है तो तीनों के अकाउंट में 1-1 हजार रुपए आएंगे. मैं बहुत सारी ऐसी लड़कियों को जानता हूं जो कॉलेज जाना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता के पास पैसे नहीं है, अब वह कॉलेज जा सकेंगी. कई बार किसी बेटी का मन करता है कि नया सूट खरीद लूं, लेकिन पिताजी के पास पैसे नहीं होते तो अब उसको चिंता की जरूरत नहीं है. हाउसवाइफ अपने पति से पैसा मानती हैं, लेकिन पति पैसा नहीं देता अब उनको अपने पति का मुंह देखने की जरूरत नहीं है. अब महिलाएं अपने इस भाई के पैसे से साड़ी खरीद सकते हैं. माताएं तरह तरह से कैसे बचा कर पैसे इकट्ठा करती हैं, मोदी जी ने 4 साल पहले नोटबंदी करके सारा बेड़ा गर्क कर दिया था. बेटी मायके आती है तो मां सो रुपए बड़ी मुश्किल से निकाल कर दे पाती, अब उनको चिंता की ज़रूरत नहीं."
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अरविंद केजरीवाल कल मिशन पंजाब का करेंगे आगाज, दो शहरों का दौरा करेंगे
सरकार के पास बहुत पैसा है
केजरीवाल ने कहा, "मेरे विरोधी कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा. चन्नी साहब के एक तरफ रेत माफिया होता है और दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट माफिया दोनों को हटा देंगे पैसा आ जाएगा. सरकार के पास पैसा बहुत है. हमने दिल्ली में करके दिखाया है. राज्यों के मुख्यमंत्री के पास हेलीकॉप्टर होता है. लेकिन मैंने अपने लिए हेलीकॉप्टर नहीं खरीदा है. बलिक उस पैसे से आपके लिए योजना लागू कर दी. केजरीवाल जो कहता है वह करता है इसलिए पैसे की चिंता मत करना."
'हमें वोट दो, हम आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी' : उत्तराखंड में बोले अरविंद केजरीवाल
किसान आंदोलन की सफलता पर दी बधाई
केजरीवाल ने इससे पहले किसान आंदोलन के सफल होने पर सबको बधाई भी दी. उन्होंने कहा, "सबसे पहले किसान आंदोलन की शानदार जीत के लिए आपको बधाई. वैसे तो सारे देश को बधाई हो, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस आंदोलन को लीड किया, इसलिए पंजाब के लोगों को खास बधाई. सबसे ज्यादा पंजाब की महिलाओं को बधाई जिन्होंने इस आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर आंदोलन किया."
पंजाब दौरे के दौरान सबसे बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं