विज्ञापन

पंजाब में बड़ी मुहिम, गुरुद्वारों से अभिभावकों को चेतावनी, युवाओं पर रखें नजर, क्यों हुई यह अपील?

Punjab News: पंजाब में युवाओं को ड्रग्स-हथियार तस्करी से दूर रखने के लिए नई मुहिम शुरू हुई है. गुरुद्वारों से अभिभावकों को चेतावनी दी जा रही है कि वह युवाओं पर नजर रखें.

पंजाब में बड़ी मुहिम, गुरुद्वारों से अभिभावकों को चेतावनी, युवाओं पर रखें नजर, क्यों हुई यह अपील?
पंजाब में गुरुद्वारों से अभिभावकों से खास अपील
  • पंजाब में गुरुद्वारों से अभिभावकों से खास अपील की जा रही है.
  • जिसमें युवाओं पर लगातार नजर रखने की अपील की गई है.
  • ड्रग्स-हथियार तस्करी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने के लिए यह अपील हुई है.

पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क में युवाओं और नाबालिगों के कथित इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने अब जागरूकता अभियान तेज कर दिया है. ग्रामीण इलाकों में गुरुद्वारों के जरिए अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें गलत संगत से बचाएं. गुरुद्वारों से होने वाली घोषणाओं में माता-पिता से खास तौर पर बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखने को कहा जा रहा है. अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे यह जानने की कोशिश करें कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर किन लोगों के संपर्क में हैं और कहीं वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि से तो नहीं जुड़े हैं.

पंजाब पुलिस भी सतर्क 

पंजाब पुलिस ने भी पिछले कुछ दिनों में सर्तकता बढ़ाई है. पुलिस की चिंता इसलिए भी बढ़ी है, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने नेटवर्क में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. आशंका है कि नाबालिगों और युवाओं का इस्तेमाल ड्रग्स और हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस लगातार सक्रियता दिखा रही है, जिसमें बॉर्डर वाला इलाका भी शामिल है. 

ये भी पढे़ंः भगवंत मान की AAP सरकार ने कुछ योजनाओं को चुनावी साल तक के लिए क्यों टाला था, क्या होगा फायदा

गुरुद्वारों के माध्यम से अपील

इसी बीच सोशल मीडिया पर युवाओं के ड्रग्स सेवन के कई वीडियो सामने आने के बाद पंजाब में नशे के मुद्दे पर कई सवालियां निशान भी उठे हैं. इन वीडियो ने ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में चिंता बढ़ाई है. ऐसे में पंजाब पुलिस ने समुदाय की पहुंच वाले गुरुद्वारों को जागरूकता के माध्यम के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया है. पुलिस का संदेश साफ है कि परिवार बच्चों की ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों पर नजर रखें, संदिग्ध संपर्कों को लेकर सतर्क रहें और नशे की किसी भी आशंका को नजरअंदाज न करें.

इसके अलावा अभिभावकों से यह अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों, अचानक आए महंगे सामान या अनजान फोन कॉल्स पर पैनी नजर रखें. क्योंकि इसमें सर्तकता बरतनी जरूरी है.

ये भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव: होने वाला है बीजेपी-अकाली गठबंधन, इस 'रणनीति' पर लगी मुहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Punjab News Latest, Punjab Drug, Gurudwaras
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com