विज्ञापन

गोल्ड नहीं जीत पाने के बाद भी नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया में सिर्फ एक खिलाड़ी उनसे आगे

Neeraj Chopra Creates History with 88.05m Throw at Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा ने लॉजेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और इतिहास रचते हुए अपने शानदार जैवलिन करियर में एक और अहम उपलब्धि जोड़ी.

गोल्ड नहीं जीत पाने के बाद भी नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया में सिर्फ एक खिलाड़ी उनसे आगे
Neeraj Chopra’s Historic 88.05m Throw at Lausanne Diamond League

Neeraj Chopra Creates History: भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन  लुसाने डायमंड लीग में श्रीलंका के उभरते सितारे रमेश पथिरागे ने सिर्फ 9 सेंटीमीटर के अंतर से उन्हें गोल्ड मेडल से वंचित कर दिया. चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया, जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था. इससे नीरज 9 खिलाड़ियों के मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे. चोपड़ा का यह पिछले साल जून के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. उन्होंने जून 2025 में पेरिस डायमंड लीग जीतने के दौरान 88.16 मीटर का थ्रो किया था. यह इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी था.

लेकिन 23 साल के श्रीलंका के पथिरागे ने इस सत्र में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर के थ्रो के साथ चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया.  ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 86.69 मीटर की दूरी तय करके तीसरा स्थान हासिल किया. त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकॉट 83.71 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे. भले ही नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने से चूक गए लेकिन उन्होंने  88.05 मीटर का थ्रो करके जैवलिन थ्रो इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

दरअसल, नीरज चोपड़ा का यह लगातार छठा ऐसा सीजन है जिसमें उन्होंने 88 मीटर से ज्यादा का थ्रो करने में सफलता हासिल की, इसके साथ ही नीरज जैवलिन इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 88 मीटर+ का थ्रो करने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे एथलीट और भारत पहले जैवलिन थ्रो खिलाड़ी बन गए हैं. 

इस मामले में नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसेन 7 लगातार सीजन (2005-11) के साथ टॉप पर हैं, जबकि चेक दिग्गज जान जेलेजनी (1992-97), जर्मनी के जोहानेस वेटर (2016-21) और भारत के नीरज चोपड़ा (2021-26) 6-6 लगातार सीजन में 88 मीटर+ का थ्रो करने वाले खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप की छुट्टी, सारांश का डेब्यू? दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI की चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com