विज्ञापन

Gold Silver Price: इस हफ्ते सोना 8,000 तो चांदी 12,000 रुपये महंगी, क्या आगे और बढ़ेंगे दाम? अभी खरीदें या करें इंतजार?

Gold Silver Price Today 22 August 2026: त्योहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है. 24 कैरेट सोना 8,257 रुपये बढ़कर 1.60 लाख के पार पहुंचा, तो चांदी 2.46 लाख के पार निकली. जानिए आखिर क्यों बढ़ रहे हैं भाव.

Gold Silver Price: इस हफ्ते सोना 8,000 तो चांदी 12,000 रुपये महंगी, क्या आगे और बढ़ेंगे दाम? अभी खरीदें या करें इंतजार?
Gold silver price in india: 1.60 लाख पार सोना , क्या अभी खरीदारी का सही समय है?

Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सिर्फ कुछ दिनों में 24 कैरेट सोना 8,257 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी में 12,788 रुपये प्रति किलो की जोरदार तेजी आई. देश में त्योहारों का सीजन आने ही वाला है. इस दौरान लोग सोने-चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं. लेकिन सोने-चांदी के लगातार बढ़ते भाव से आम लोग परेशान हो रहे हैं.

बहुत से लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर सोना इतना महंगा क्यों हो रहा है,क्या सोना आने वाले समय में और भी महंगा हो सकता है? अभी खरीदें या इंतजार करें? चलिए जानते हैं सोने-चांदी के ताजा रेट क्या है और एक्सपर्ट इसको लेकर क्या कह रहे हैं...

इस हफ्ते सोना कितना महंगा हुआ?

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, इस हफ्ते  24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 8,257 रुपये बढ़कर 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. जबकि हफ्ते की शुरुआत में सोने का भाव 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी सिर्फ एक हफ्ते में  ही सोने की कीमत में 8 हजार रुपये से ज्यादा का तेज उछाल आया है.

19 अगस्त की सुबह के सोने का सबसे कम भाव 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 21 अगस्त की शाम को यह बढ़कर हफ्ते के सबसे हाई लेवल 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट सोना बढ़कर 1,47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,39,565 रुपये था.वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,20,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. इससे पहले इसका भाव 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

दिल्ली में सोने और चांदी का रेट 

दिल्ली में  99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 21 अगस्त को 1,200 रुपये बढ़कर 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी भी जोरदार तेजी के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. एक दिन में चांदी 5,000 रुपये महंगी हुई और पिछले दो दिनों में इसमें सीधे 15,000 रुपये की तेजी दर्ज कीगई.

हालांकि IBJA और दिल्ली के बाजार के रेट अलग हो सकते हैं, क्योंकि स्थानीय बाजार के भाव में टैक्स और दूसरे चार्ज शामिल होते हैं.

चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, 12,000 रुपये तक महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी इस हफ्ते काफी बढ़ी है. IBJA के मुताबिक, चांदी का भाव 12,788 रुपये बढ़कर 2,46,630 रुपये प्रति किलो हो गया. इससे पहले इसका भाव 2,33,842 रुपये प्रति किलो था. 19 अगस्त की सुबह चांदी का सबसे कम भाव 2,27,392 रुपये प्रति किलो था. वहीं, 21 अगस्त की शाम को यह बढ़कर हफ्ते के सबसे हाई लेवल 2,46,630 रुपये प्रति किलो पहुंच गया.

आखिर क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोने-चांदी की खरीद बढ़ी है. जब डॉलर कमजोर होता है और बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो लोग सेफ हेवन एसेट के तौर पर सोने की तरफ रुख करते हैं. सुरक्षित निवेश की मांग, मजबूत निवेश खरीदारी और करेंसी के साथ-साथ बॉन्ड मार्केट में उतार-चढ़ाव भी सोने की कीमतों को ऊपर ले जाने का काम कर रहे हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर में जबरदस्त तेजी

विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड बढ़कर करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. वहीं, चांदी का भाव भी करीब 69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना लगातार तीसरे हफ्ते तेजी की ओर बढ़ रहा है. अमेरिका के बॉन्ड बायिंग प्रोग्राम में बदलाव के बाद डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने बुलियन मार्केट को नई मजबूती दी है.

अभी सोना खरीदें या थोड़ा इंतजार करें?

त्योहारों का सीजन अभी आना बाकी है. रक्षाबंधन और दिवाली जैसे मौकों पर भारत में सोने की ज्वैलरी की खरीदारी आमतौर पर कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में लगातार बढ़ते भाव के बीच लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि अभी खरीदें या रुक जाएं.

अगर आपको सोने की खरीदारी जरूरत के लिए करनी है, तो आपको बढ़ते भाव पर नजर रखना जरूरी है. वहीं, निवेश के लिए खरीदारी करने वालों को लगातार बी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए. आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और अमेरिकी सेंट्रल बैंक की पॉलिसी सोने-चांदी में तेजी या गिरावट के लिए अहम फैक्टर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 2BHK वालों को मिलेगा 3BHK फ्लैट! पार्किंग-लिफ्ट और भी कई सुविधाएं, जानिए दिल्‍ली मास्‍टर प्‍लान में किनकी लगेगी लॉटरी!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Silver Price Hike, Gold Price Prediction, Gold Rate Today, Silver Rate Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com