विज्ञापन

लस्सी देख सीएम मोहन यादव ने रुकवाया काफिला, लस्सी पीकर की जमकर तारीफ, दिए 500 रुपये

टीकमगढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क किनारे लस्सी की दुकान देखकर अपना काफिला रुकवा दिया. सीएम ने लस्सी पी, उसकी जमकर तारीफ की और दुकानदार को 500 रुपये दिए. सिंधी धर्मशाला के पास हुई इस दिलचस्प घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है.

लस्सी देख सीएम मोहन यादव ने रुकवाया काफिला, लस्सी पीकर की जमकर तारीफ, दिए 500 रुपये
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर काफिला रुकवाकर लस्सी पी.
  • उन्होंने अपने साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को भी लस्सी पिलाई तथा दुकानदार की खुलकर तारीफ की.
  • CM ने लस्सी का स्वाद पसंद आने पर दुकान संचालक जय सिंधी से बातचीत कर उसकी बिक्री के बारे में जानकारी ली.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का टीकमगढ़ दौरा उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब उन्होंने सड़क किनारे एक लस्सी की दुकान देखकर अपना काफिला रुकवा दिया. मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरे, दुकान पर पहुंचे और लस्सी का स्वाद चखा. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने साथ मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को भी लस्सी पिलवाई. लस्सी का स्वाद मुख्यमंत्री को इतना पसंद आया कि उन्होंने दुकानदार की खुलकर तारीफ की और जाते समय 500 रुपये देकर उसका हौसला भी बढ़ाया.

सूर्य प्रकाश गोस्वामी की रिपोर्ट...

सिंधी धर्मशाला के पास रुका मुख्यमंत्री का काफिला

टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला शहर से गुजर रहा था. इसी दौरान सिंधी धर्मशाला के पास उन्हें दूध, दही और लस्सी की एक दुकान दिखाई दी. दुकान देखकर मुख्यमंत्री ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और सीधे दुकान की ओर चले गए. मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

गाड़ी से उतरकर खुद मांगी लस्सी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से लस्सी मांगी. उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में लस्सी का स्वाद लिया. मुख्यमंत्री के साथ मौजूद अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लस्सी पिलाई गई. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई और यह नजारा देखने वालों के लिए खास बन गया.

स्वाद इतना पसंद आया कि की खुलकर तारीफ

लस्सी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने उसकी खूब सराहना की. उन्होंने दुकान संचालक जय सिंधी से बातचीत भी की और पूछा कि रोजाना कितनी लस्सी बिक जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ की लस्सी का स्वाद बेहद अच्छा है. उनकी इस तारीफ से दुकानदार और वहां मौजूद लोग काफी खुश नजर आए.

पैसे लेने से किया इनकार

लस्सी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने दुकानदार को उसके पैसे देने चाहे, लेकिन दुकानदार ने पैसे लेने से मना कर दिया. हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने समझाइश दी कि यह उनकी मेहनत की कमाई है और इसे स्वीकार करना चाहिए. इसके बाद दुकानदार ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 500 रुपये रख लिए.

लोगों के बीच चर्चा का बना विषय

मुख्यमंत्री का यह सहज और सामान्य व्यवहार अब टीकमगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है. सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर रुककर स्थानीय स्वाद का आनंद लेना और दुकानदार से आत्मीयता के साथ बातचीत करना लोगों को काफी पसंद आया. मुख्यमंत्री की इस पहल को स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों ने भी सराहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MOHAN YADAV VISIT, Cm Mohan Yadav News, Tikamgarh Viral News, Mohan Yadav Convoy, Madhya Pradesh Chief Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com