राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- यात्री और माल भेजने वाले व्यवसायी पहले से ही रेलवे से विमुख हो रहे हैं
- वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वालों की संख्या लगातार गिर रही है
- लालू ने रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल की तारीफ भी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने राजधानी, दुरंतो और शताब्दी श्रेणी की रेलगाड़ियों के किरायों में एयरलाइंस की तर्ज पर 'फ्लेक्सी किराया प्रणाली' लागू करने को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर तंज कसते हुए कहा, 'प्रभु जी ऐसी लीलाएं मत करिए, ऐसी लीलाओं से आम आदमी मर जाएगा.'
राजद नेता ने अपने खास अंदाज में गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, 'प्रभु जी ऐसी लीलाएं मत करिए. ऐसी लीलाओं से तो आम आदमी मर जाएगा. प्रजा का क्रोध नहीं पाना चाहिए.'
इस ट्वीट के साथ उन्होंने फ्लेक्सी किराया प्रणाली से संबंधित एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की तस्वीर भी डाली है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि यात्रियों और माल भेजने वाले व्यवसायी पहले से ही रेलवे से विमुख हो रहे हैं. एयरलाइंस करीब 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि पिछले कुछ सालों से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वालों लोगों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है.
पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने आगे लिखा, 'ग्राहक केंद्रित रणनीति के कारण अपने कार्यकाल के प्रत्येक रेल बजट में यात्री किराया घटाने के बावजूद रेलवे के पास 93 हजार करोड़ रुपये का आपॅरेटिंग कैश था.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

प्रभु जी ऐसी लीलाएँ मत करिए। ऐसी लीलाओं से तो आम आदमी मर जाएगा। प्रजा को क्रोध नहीं कृपा चाहिए pic.twitter.com/WYNLDXiyZQ
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 8, 2016
इस ट्वीट के साथ उन्होंने फ्लेक्सी किराया प्रणाली से संबंधित एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की तस्वीर भी डाली है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि यात्रियों और माल भेजने वाले व्यवसायी पहले से ही रेलवे से विमुख हो रहे हैं. एयरलाइंस करीब 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि पिछले कुछ सालों से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वालों लोगों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है.
पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने आगे लिखा, 'ग्राहक केंद्रित रणनीति के कारण अपने कार्यकाल के प्रत्येक रेल बजट में यात्री किराया घटाने के बावजूद रेलवे के पास 93 हजार करोड़ रुपये का आपॅरेटिंग कैश था.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लालू प्रसाद यादव, आरजेडी, सुरेश प्रभु, फ्लेक्सी किराया प्रणाली, रेल मंत्री, रेलवे, Lalu Prasad Yadav, RJD, Suresh Prabhu, Flexi Fair System, Railways Surge Pricing, Railway Minister, Railway