विज्ञापन

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सितंबर और अक्टूबर में ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, टिकट लेने से पहले देख लें लिस्ट

सितंबर और अक्टूबर 2026 में त्योहार पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने बड़ा झटका दिया है. दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन जोड़ने का काम चलने की वजह से कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहेंगी. ऐसे में यात्रा से पहले कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर लें, ताकि यात्रा के समय कोई परेशानी न हो.

त्योहार पर घर जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सितंबर और अक्टूबर में ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, टिकट लेने से पहले देख लें लिस्ट
त्योहार पर घर जाने से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की सूची, बीना स्टेशन पर चलेगा काम.
NDTV

 Train Cancelled List September October 2026: रक्षाबंधन के साथ ही देश में त्योहारों की रौनक शुरू हो जाती है. इसके बाद गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व आते हैं. लिहाजा, काम और पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहने वाले लाखों लोग इन दिनों अपनों के पास जाने का प्लान बनाते हैं.

अगर आप भी सितंबर या अक्टूबर महीने में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. दरअसल, रेलवे ने इस फेस्टिवल सीजन में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कि ट्रेनें क्यों बंद की जा रही हैं और किन-किन रूटों के यात्रियों पर इसका असर पड़ेगा.

आखिर क्यों रद्द की जा रही हैं ट्रेनें?

रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह फैसला रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है. दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड (Bina Station Yard) में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने और यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है. यह निर्माण कार्य 14 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 15 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा. सुरक्षा कारणों और नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से बीना, भोपाल, ग्वालियर और ललितपुर रूट की कई गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है.

ये ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर में रहेंगी निरस्त

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब से कब तक रहेगी निरस्त?
64618ललितपुर  बीना पैसेंजर20 सितंबर से 26 सितंबर तक
64617बीना  ललितपुर पैसेंजर20 सितंबर से 26 सितंबर तक
61611बीना  रुठियाई पैसेंजर30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक
61612रुठियाई  बीना पैसेंजर30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक
12197भोपाल  ग्वालियर एक्सप्रेस1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक
12198ग्वालियर  भोपाल एक्सप्रेस1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक

यह भी पढ़ें- ट्रेन हादसे में मौत होने पर मिलेगा 18 लाख रुपये तक का मुआवजा; जानें क्लेम के नियम और प्रक्रिया

घर से निकलने से पहले NTES (National Train Enquiry System) ऐप या IRCTC वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जरूर चेक करें.
अगर आपकी ट्रेन इस लिस्ट में है, तो समय रहते अन्य कनेक्टिंग ट्रेनों या रोड ट्रांसपोर्ट का विकल्प तलाश लें.
रेलवे की ओर से पूरी तरह रद्द की गई ई-टिकट (E-Ticket) का रिफंड अपने आप आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाता है, जबकि काउंटर टिकट वाले यात्री स्टेशन जाकर रिफंड ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर यूपी की बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जानें महिलाओं के साथ और कौन कर सकेंगे बसों में फ्री सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway News Hindi, Indian Railways, Train Cancelled News, IRCTC, NDTV Digital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com