विज्ञापन

CWG 2026: साक्षी चौधरी का बड़ा धमाका, इंग्लैंड की बॉक्सर को 5-0 से हराकर जीता गोल्ड

शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. साक्षी ने महिलाओं के 51kg फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर भारत के लिए दिन का तीसरा बॉक्सिंग गोल्ड मेडल जीता.

CWG 2026: साक्षी चौधरी का बड़ा धमाका, इंग्लैंड की बॉक्सर को 5-0 से हराकर जीता गोल्ड
भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी
Social Media

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा जारी है. महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में साक्षी चौधरी ने मेजबान इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. साक्षी ने पूरे मुकाबले में शानदार कंट्रोल बनाए रखा और सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की.

ग्लासगो में खेले गए फाइनल मुकाबले के पहले राउंड में पांचों जजों ने  साक्षी चौधरी के पक्ष में फैसला दिया, जबकि दूसरे राउंड में भी उन्होंने 4-1 की बढ़त हासिल की. रूबी व्हाइट ने जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन साक्षी की सटीक काउंटर पंचिंग और मजबूत डिफेंस के सामने वह बेअसर रहीं. तीसरे राउंड में भी भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले पर कंट्रोल बनाए रखा और अंत में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से गोल्ड मेडल जीत लिया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी चौधरी के महिला 51 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतते ही हरियाणा के भिवानी स्थित उनके घर पर जश्न का माहौल बन गया. परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई. अपनी बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मां शीला ने गर्व जताते हुए कहा कि, 'हम सब बहुत खुश हैं. उनके कोच ने इस पूरे सफर में उनका साथ दिया.'

बॉक्सिंग में भारत को मिला तीसरा गोल्ड

दरअसल, शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों जैस्मिन लैंबोरिया, प्रीति पवार और साक्षी चौधरी ने अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते, जबकि जादुमणि सिंह को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. प्रीति ने महिलाओं के 54kg इवेंट में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता. इसके बाद मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन ने महिलाओं के 57kg इवेंट में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श (जो डिफेंडिंग चैंपियन थीं) को इसी स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-  नीरज चोपड़ा पर होगी पैसों की बारिश! 'गोल्डन बॉय' को भारत लौटने पर कितना कैश मिलेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com