राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 27 अगस्त को देश भर में एक बड़ा कार्यक्रम "खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ" आयोजित किया जाएगा. इस पहल के जरिए देश भर में 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं, खिलाड़ियों और शिक्षण संस्थानों को एक साथ लाया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही खेल जगत की बड़ी हस्तियां भी युवाओं से सीधा संवाद करेंगी. आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ अन्य बड़े शिक्षण संस्थान भी इस देशव्यापी अभियान में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम खेल-प्रेमी युवाओं और भारत के नीति-निर्माताओं के बीच सीधी बातचीत कराने की एक बड़ी कोशिश है, जिससे युवाओं को अपने विचार, अनुभव और सुझाव साझा करने का मौका मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और देश भर के युवाओं को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत 'माई भारत' के स्वयंसेवकों के स्वागत भाषण से होगी. इसके बाद एक खास वीडियो दिखाया जाएगा, जिसमें पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल इकोसिस्टम में आए बड़े बदलावों को उजागर किया जाएगा. खेल और युवा शक्ति पर प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश की मुख्य बातें भी दिखाई जाएंगी। इसके बाद पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद, देश भर में 1,500 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम शुरू होंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मनिका बत्रा, दीपा कर्मकार, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू, पी. टी. उषा और जाने-माने क्रिकेटरों समेत भारत के प्रमुख खिलाड़ी और मेडल जीतने वाले लोग युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे. खिलाड़ी युवा प्रतिभागियों के साथ अपनी यात्रा, चुनौतियों, नाकामियों, कामयाबियों और खेल से जुड़े अनुभवों को साझा करेंगे। इसका मकसद युवाओं में यह भरोसा जगाना है कि एक चैंपियन का सफर किसी बड़े स्टेडियम से नहीं, बल्कि एक छोटे से मैदान और पहली कोशिश से शुरू होता है। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यों के खेल मंत्री हिस्सा लेंगे. ये चुने हुए प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति युवाओं से बातचीत करेंगे और चार मुख्य विषयों पर उनके विचार और सुझाव जानेंगे.
इस कार्यक्रम के तहत 'विकसित भारत युवा लीडर संवाद' क्विज आयोजित की जाएगी. युवाओं को 'माई भारत' पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा. इसका मकसद युवाओं को सिर्फ एक दिन के कार्यक्रम से आगे ले जाकर, उन्हें लंबे समय तक चलने वाले राष्ट्रीय युवा जुड़ाव इकोसिस्टम का हिस्सा बनाना है.
ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं