विज्ञापन

कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े

Wasim Jaffer on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को लेकर लगातार आलोचना हो रही है. अब पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने भी गंभीर औऱ टीम मैनेजमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े
गंभीर पर फिर उठे सवाल

Wasim Jaffer on Gautam Gambhir and Team India: भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है और अपने बयान में सीधे तौर पर माना है कि दो खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया में नाइंसाफी हुई है. भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि गंभीर के कोचिंग करियर पर सबसे बड़ा दाग टेस्ट सीरीज में हार और कुछ खिलाड़ियों के साथ किए गए बर्ताव का है. जाफर ने कहा कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जिस तरह से टीम से बाहर किया गया, उसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जाफर ने कहा, "कुछ खिलाड़ियों के साथ बेहतर बर्ताव किया जा सकता था, जैसे कि सूर्या जिन्हें T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया, शमी जैसे और भी खिलाड़ी हैं. कुछ चीजें बेहतर हो सकती थीं. लेकिन इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उन पर कोई दोष मढ़ा जा सकता है."

वसीम ने इसके बाद इसके बाद भारत को घर पर न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के हाथों मिली करारी हार के बारे में बात की. जाफर ने कहा, "बिना किसी शक के, उन दो  सीरीज़ का दाग हमेशा उन पर रहेगा. यह सिर्फ उनके रिकॉर्ड पर ही नहीं, बल्कि कप्तान और दूसरे खिलाड़ियों पर भी असर डालेगा. भारत आकर उन्हें हराना एक ऐसी बड़ी चुनौती थी जिसे बहुत कम टीमें ही पार कर पाई थीं. अचानक इस तरह हारना हमारे लिए बहुत बुरा था।. उन्हें जरूर लगता होगा कि अगर हम वे सीरीज जीत जाते, तो आज WTC टेबल में सबसे ऊपर होते. उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में सुधार की काफी गुंजाइश है. सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी"

अक्टूबर और नवंबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज़ में 0-3 की हार के साथ ही भारत का घर पर लगातार 12 साल तक सीरीज न हारने का सिलसिला भी टूट गया था.  वहीं दूसरी ओर, साउथ अफ़्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज़ में 0-2 से भारत को हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- जयसवाल, फर्नांडो के बाद अब प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, कोलंबो टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत-कपिल देव 2 बार, ध्रुव जुरेल 1 बार, विदेशी धरती पर नंबर-7 पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com