विज्ञापन

एक पोडियम पर दो तिरंगे, CWG 2026 में इन खेलों में दिखा भारत का दबदबा

पोडियम पर एक साथ कई बार दो स्थान हासिल करना भारत के ग्लासगो 2026 अभियान की खासियतों में से एक था.  इससे साबित हुआ कि देश अब सिर्फ कुछ गिने-चुने स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है.

एक पोडियम पर दो तिरंगे, CWG 2026 में इन खेलों में दिखा भारत का दबदबा
जोड़ियों में जीते चैंपियन, इन खेलों में दुनिया में भारत का दबदबा

India report card for Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के एथलीटों ने न सिर्फ मेडल जीते, बल्कि कई इवेंट्स में एक ही इवेंट के पोडियम पर एक से ज्यादा भारतीय एथलीटों की मौजूदगी से अपनी मजबूत क्षमता का भी प्रदर्शन भी पूरी दुनिया के सामने किया. एथलेटिक्स से लेकर पैरा-एथलेटिक्स तक, भारतीय खिलाड़ियों ने कई बार पोडियम पर एक साथ दो स्थान हासिल किए, जिससे अलग-अलग खेलों में देश की बढ़ती ताकत का पता दुनिया को चला है. पोडियम पर एक साथ कई बार दो स्थान हासिल करना भारत के ग्लासगो 2026 अभियान की खासियतों में से एक था.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे साबित हुआ कि देश अब सिर्फ कुछ गिने-चुने स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है. इसके बजाय, भारत के पास अब एथलेटिक्स, पैरा-एथलेटिक्स और फील्ड इवेंट्स में खिलाड़ियों की एक मजबूत और गहरी टीम है, जो इसे कॉमनवेल्थ गेम्स में एक उभरती हुई ताकत है. 

1-जैवलिन थ्रो (नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह)

जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यश वीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे पोडियम पर दो भारतीय झंडे लहराए. यह एक ऐसा पल था जिसने भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. 

2-पुरुषों की ट्रिपल जंप ( प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन)

पुरुषों की ट्रिपल जंप में भी ऐसा ही नतीजा देखने को मिला, जहां प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर इतिहास रचने में सफलता हासिल की. 

3-पैरा-एथलीटों ने भी किया कमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों का परफॉर्मेंस भी शानदार रहा.  पुरुषों की F57 शॉट पुट स्पर्धा में सोमण राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल जीता, जिससे भारत को ऐतिहासिक 'वन-टू' फ़िनिश (पहला और दूसरा स्थान) हासिल करने का गौरव हासिल किया. 

 4- शर्मिला धनखड़ और शिल्पा शायला

महिलाओं की F57 शॉट पुट स्पर्धा में भी भारत ने पोडियम पर दो स्थान हासिल किए, जहां शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड और शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दुनिया को शॉट पुट स्पर्धा में भारत की ताकत दिखाई.

5- पैरा-एथलेटिक्स स्पर्धा में दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल

यह सफलता ट्रैक पर भी जारी रही, जहां पुरुषों की 100 मीटर T47 पैरा-एथलेटिक्स स्पर्धा में दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल पहले और दूसरे स्थान पर रहे, जिससे पैरा-स्पोर्ट्स में भारत का दबदबा साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन

ये भी पढ़ें- ग्लासगो में टीम इंडिया की हुंकार- उम्मीद से बढ़कर जीते 39 पदक, कलाकारों ने 100वें साल की झलक दिखाकर जीता दिल! 

ये भी पढ़ें- IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com