पिछले लगातार दो ओलिंपिक्स में टोक्यो और पेरिस में जीत हासिल कर पदकों की रेस में वापसी करने वाली हॉकी इंडिया टीम ने 51 साल पहले वर्ल्ड कप में पदक जीता था. एम्सटलवीन, हॉलैंड में अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर वेल्स के ख़िलाफ़ 3-1 से दमदार जीत हासिल कर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप हॉकी में शानदार शुरुआत की है.
भारत को ग्रुप-D में 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच खेलने हैं. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इस पहली जीत ने भारतीय टीम के हौसले बुलंद कर दिए हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी हॉकी इंडिया टीम कॉन्फ़िडेंट नज़र आ रही है.
पूर्व भारतीय ओलिंपिक पदक विजेता गोलकीपर श्रीजेश स्टार स्पोर्ट्स पर भारत-वेल्स मैच के दौरान कहते हैं,"पाकिस्तान से टक्कर तो है. लेकिन आजकल पाकिस्तान को मुश्किल टीम नहीं मानना चाहिए."
पहला गोल हरियाणा के ड्रैग फ़्लिकर संजय ने किया
मैच के पहले क्वार्टर के 8वें मिनट वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेल रहे हरियाणा के ड्रैग फ़्लिकर संजय राणा के नाम एशियाड का गोल्ड और पेरिस ओलिंपिक्स का ब्रॉन्ज़ मेडल भी हैं. लेकिन अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे 25 साल के संजय ने वेल्स के ख़िलाफ़ 8वें मिनट में गोल कर उन्होंने भारत के लिए 2026 वर्ल्ड कप हॉकी का पहला गोल अपने नाम कर लिया.
ड्रैग फ़्लिकर कप्तान हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त
जूनियर वर्ल्ड कप चैंपियन और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को वर्ल्ड हॉकी पेनल्टी कॉर्नर के महारथी के तौर पर जानती है. 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिये कप्तान हरमनप्रीत ने 2026 वर्ल्ड कप में अपना पहला और भारत के लिए वेल्स के ख़िलाफ़ दूसरा गोल कर भारत की बढ़त बड़ी कर दी और स्कोर 2-0 हो गया.
गोली की तरह हुआ तीसरा गोल
तीसरे क्वार्टर में 43वें मिनट में एक और सेट-पीस के ज़रिये कप्तान हरमनप्रीत के स्टिक से गेंद फिर गोली की तरह निकली और स्कोर 3-0 हो गया.
जब 3-1 हुआ स्कोर
FIH रैंकिंग में 8वें नंबर की भारतीय टीम के सामने 15वें नंबर की वेल्स की टीम चौथे क्वार्टर में कभी-कभार ही भारतीय-D के अंदर असर दिखाती दिखी. वेल्स को रिव्यू के ज़रिये भारत के ख़िलाफ़ पहला गोल मिला और स्कोर 3-1 हो गया. भारत ने वेल्स को 3-1 शिकस्त दे दी. अगले मैच में भारत की टक्कर इंग्लैंड से 17 अगस्त को होगी.
गोल स्कोरर:
भारत- संजय राणा 8', हरमनप्रीत सिंह 11', 43'
वेल्स- सैम वेल्श 56'मिनट
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान हॉकी क्यों हुई बर्बाद? पूर्व कप्तान ने गिनाईं गलतियां, भारत को बताया मेडल का दावेदार
यह भी पढ़ें: 'कभी नहीं देखा ऐसा' ट्रेविस हेड ने आउट होने पर किया कुछ ऐसा गिलक्रिस्ट के भी उड़े होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं