विज्ञापन

'कभी नहीं देखा ऐसा' ट्रेविस हेड ने आउट होने पर किया कुछ ऐसा गिलक्रिस्ट के भी उड़े होश

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड दूसरी पारी में सिर्फ 17 के स्कोर पर हसन मोहम्मद का शिकार बने.

'कभी नहीं देखा ऐसा' ट्रेविस हेड ने आउट होने पर किया कुछ ऐसा गिलक्रिस्ट के भी उड़े होश
Travis Head's Rare Act vs Bangladesh

शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ट्रेविस हेड की एक हरकत देखकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैरान रह गए. हेड को बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ हसन महमूद ने क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन मैदान से बाहर जाने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने मुड़कर स्टंप्स पर बेल्स को ठीक किया और फिर पिच से बाहर चले गए. यह एक बहुत ही दंग करने वाला नज़ारा था और गिलक्रिस्ट कमेंट्री के दौरान अपनी हैरानी नहीं छिपा सके. 

गिलक्रिस्ट ने कहा,"चॉप्ड ऑन! हसन महमूद ने फिर से कमाल कर दिया. ट्रेविस हेड का बल्ला तिरछा लगा. यह असाधारण है. मैंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में ऐसा कभी नहीं देखा. एक बल्लेबाज़ इतना निराश है, लेकिन फिर भी मुड़कर स्टंप्स को वापस ठीक करता है." इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बता दें, बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 228 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. बांग्लादेश ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 6 विकेट पर 349 रन से की. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मेहदी हसन मिराज ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी अंशदान करते हुए टीम का स्कोर 426 तक पहुंचा दिया. 

मिराज नौवें विकेट के रूप में 154 गेंदों पर 65 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इससे पहले सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने 101 और कप्तान नजमूल हसन शांतो ने 84 रन की पारी खेली थी. तंजिद का करियर के दूसरे ही मैच में पहला शतक था. वह ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की तरफ से पहला टेस्ट शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने थे.

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज जेक वेदरवेल्ड दूसरी पारी में भी असफल रहे. उन्हें शून्य के स्कोर पर हसन महमूद ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद हसन ने ट्रेविस हेड को 17 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

यह भी पढ़ें: गोल्ड, गौरव और गाथा: 80 सालों की 15 उपलब्धियां जिस पर हर भारतीय को है गर्व

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: कप्तान हरमनप्रीत ने बताया वेल्स के खिलाफ क्या होगा टीम का प्लान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Australia, Bangladesh, Travis Michael Head, Adam Gilchrist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com