एक बड़ी मशहूर कहावत है कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय. ऐसा ही कुछ नजारा ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में देखने को मिला. दरअसल यहां दनकौर सिकंदराबाद रोड पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और फिर पलट गई. गाड़ी में सवार एक परिवार के तीन लोग उसमें फंस गए. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे परिवार को बचाने के लिए कार को गैस कटर से काटा और पूरे परिवार को बाहर निकाला.
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खैर गनीमत ये रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं सभी सुरक्षित हैं. हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो गाड़ी की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी भीषण रही होगा. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर तीन लोग सिकंदराबाद जा रहे थे इसी बीच रास्ते में कस्बा बिलासपुर के पास तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो गाड़ी डिसबैलेंस हो होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखिए वीडियो-
#NOIDA : पेड़ से टकराकर पलटी तेज़ रफ़्तार #Scorpio, कार में फंसे सभी लोग बचाए गए pic.twitter.com/hssDYVte1G
— NDTV India (@ndtvindia) November 28, 2022
इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार पूरा परिवार उसने फंस गया. हादसा होने पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग कार की तरफ भागे और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे लेकिन सफल नहीं हो पाये, तभी मौके पुलिस टीम पहुंच गई और पुलिस ने गैस कटर से स्कॉर्पियो गाड़ी कार में फंसे परिवार को सकुशल निकाल लिया. उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई थी इसके लिए प्राथमिक उपचार हेतु उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें : पंजाब के रूपनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, जांच के दिए गए आदेश
ये भी पढ़ें : बेंगलुरु : पिता ने की अपनी दो साल की बेटी की हत्या, पुलिस से कहा - खाना खिलाने के नहीं थे पैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं