विज्ञापन

बिहार मैट्रिक परीक्षा... जहां मोबाइल ले जाना मना, वहां केंद्र के अंदर से हुआ 'Facebook Live'

बिहार में परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबुक लाइव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बिहार मैट्रिक परीक्षा... जहां मोबाइल ले जाना मना, वहां केंद्र के अंदर से हुआ 'Facebook Live'
  • बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू होकर विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.
  • सीवान के गोरखनाथ आईटीआई कॉलेज में परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबुक लाइव वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हुआ.
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के बावजूद लाइव प्रसारण करना नियमों का उल्लंघन माना गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई. इसी बीच सीवान जिले से परीक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. दरौंदा प्रखंड स्थित गोरखनाथ आईटीआई कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबुक लाइव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि कॉलेज के डायरेक्टर द्वारा परीक्षा केंद्र के भीतर से ही लाइव प्रसारण किया गया, जबकि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है.

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. संबंधित केंद्र केंद्र पर महाराजगंज एसडीओ द्वारा के छात्रों और जिम्मेदार कर्मियों से पूछताछ की जा रही हैं. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और सभी केंद्राधीक्षकों को नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

इस घटना ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है. 

ये भी पढ़ें : कहीं दीवार फांदी, तो कहीं तोड़ा गेट... बिहार मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन का पूरा हाल जान लीजिए

अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com