विज्ञापन

अंधेरे में सड़क करते हैं पार! नोएडा में दिखी बत्तखों की अनूठी मॉर्निंग वॉक

कई बार पशु-पक्षी इंसानों को बहुत कुछ सिखा जाते हैं. अनुशासन, संयम और नियमों रहने का तरीका. नोएडा का बिसरख में भी कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है.

अंधेरे में सड़क करते हैं पार! नोएडा में दिखी बत्तखों की अनूठी मॉर्निंग वॉक
नोएडा के बिसरख में रोड पार करते बतख
  • नोएडा के बिसरख में बतखों का मॉर्निंग वॉक का वीडियो हो रहा है वायरल
  • नोएडा की चौड़ी सड़क को बड़े ही अनुशासन के साथ रोड क्रॉस कर रहे हैं
  • इस दौरान गाड़ियों की लाइट से वो चौंकते हैं लेकिन बड़ी ही आसानी से रोड पार कर लेते हैं
नोएडा:

चमचमाती लाइटें, बाहर घुप अंधेरा, सड़क पर सफेद बतख और अनुशासन. इन चार चीजों का एक खास नाता-रिश्ता है. नाता प्रकृति का है. सड़क पार करने के लिए परिवहन विभाग न जाने कितने बोर्ड लगाता है, विज्ञापन देता है. नहीं मानने पर नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी ठोकता है. पर इस वीडियो में जो आप देख रहे हैं वो प्रकृति की रचना है. पशु-पक्षी इंसानों को कई तरह की सीख देते हैं. ये वीडियो भी उस सीख को दर्शाता है. 

सुबह करीब साढ़े 5 का वक्त है. आसमान में सूरज के उजाले में अभी वक्त है. बाहर चौड़ी सड़क पर बत्तखों का एक झुंड सड़क पार कर रहा है. या यूं कहें कि मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं. सामने से आती गाड़ियों की लाइट उन्हें थोड़ा चौंकाती हैं. पर वो धीरे-धीरे और अनुशासन के साथ सड़क पार कर रहे हैं. 

नोएडा के बिसरख इलाके के इस वीडियो में 10 बत्तखों का झुंड सड़क पार कर रहा है. इस सड़क पार करने के दौरान वो हमें न केवल अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं बल्कि नेतृत्व का ज्ञान भी दे रहे हैं. सबसे आगे चल रहे बतख के पीछे-पीछे बाकी 9 बतख चल रहे हैं. अनुशासन इतना कि कोई न भाग रहा है और न झुंड छोड़ रहा है. 

आगे-आगे चल रहा बतख धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा है. सर्तकता इतनी कि जैसे ही कोई गाड़ी आ रही है वो सड़क पर रुक जा रहे हैं. न कोई घबराहट न कोई विचलन. ऐसे करते-करते बड़ी ही आसानी से सभी 10 बतख सड़क पार कर जाते हैं. इस बतखों का झुंड हमें वो बता जाता है जिसके लिए सरकार और प्रशासन को करोड़ों खर्च करने पड़ते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Ducks Rules, Up News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com