विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2016

व्हॉट्सऐप वीडियो : एनसीपी विधायक ने अपनी देखरेख में लड़की से पिटवाया कथित छेड़ने वाले लड़के को

व्हॉट्सऐप वीडियो : एनसीपी विधायक ने अपनी देखरेख में लड़की से पिटवाया कथित छेड़ने वाले लड़के को
  • विधायक ने नाबालिग लड़की से उसे छेड़ने वाले लड़के को अपने ऑफिस में पिटवाया
  • वीडियो में विधायक जितेंद्र अवहाड़ लड़की को उकसाते हुए दिखाई दे रहे हैं
  • एनसीपी विधायक के मुताबिक, लड़की परेशान थी, खुदकुशी की कोशिश की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विधायक एक किशोर को उस लड़की से अपनी देखरेख में पिटवा रहे हैं, जिसे परेशान करने का किशोर पर आरोप था.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक जितेंद्र अवहाड़ मुंबई से सटे ठाणे में स्थित अपने कार्यालय में किशोर को पीटती लड़की को उकसा रहे हैं.

यह वीडियो सोमवार शाम को रिकॉर्ड किया गया था. बताया गया है कि यह नाबालिग लड़की जितेंद्र अवहाड़ के पास मदद के लिए पहुंची थी, और उसका दावा था कि किशोर लड़का उससे संबंध बनाने के लिए उस पर ज़ोर डाल रहा है. इस वीडियो को व्हॉट्सऐप ग्रुपों पर भी शेयर किया गया. जितेंद्र अवहाड़ का कहना है कि उनके कार्यालय के निकट एक झुग्गी में रहने वाली यह लड़की इतना ज़्यादा परेशान थी कि उसने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, "और अगर मीडिया को लगता है कि मैंने कोई गुनाह किया है, तो मुझे फांसी पर लटका दीजिए..."

जितेंद्र अवहाड़ ने लड़की और उस किशोर को अपने कार्यालय में बुलाया, और फिर अपनी देखरेख में किशोर को लड़की से पिटवाया, जिससे पहले विधायक ने कथित रूप से कहा था कि किशोर को 'सबक सिखाया जाना चाहिए...'

किशोर के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. विधायक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जितेंद्र अवहाड़, किशोर की पिटाई, पिटाई का वीडियो, नाबालिग लड़की, ठाणे, मुंबई, एनसीपी विधायक, Jitendra Awhad, Teen Thrashed, Thrashing Video, Underage Girl, NCP MLA, Thane, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com