विज्ञापन

मुंबई से एक और बुलेट ट्रेन चलेगी, पुणे, सोलापुर से हैदराबाद तक हाईस्पीड रेल दौड़ेगी, डीपीआर तैयार

Bullet Train Route: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के बाद मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन की कवायद भी तेज हो गई है. इसकी डीपीआर तैयार हो गई है और ये हाईस्पीड रेल कॉरिडोर भी फोकस में है.

मुंबई से एक और बुलेट ट्रेन चलेगी, पुणे, सोलापुर से हैदराबाद तक हाईस्पीड रेल दौड़ेगी, डीपीआर तैयार
Mumbai Pune Hyderabad Bullet Train
NDTV
मुंबई:

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के ट्रैक और स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है. वहीं मुंबई से एक और रूट पर बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज हो गई है. ये मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन  रूट है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने परियोजना का LiDAR सर्वे कर डीपीआर तैयार कर ली है. इस कॉरिडोर को देश के सात प्राथिमकता वाले बुलेट ट्रेन रूट में रखा गया है. राज्यों में भूमि अधिग्रहण की कवायद की जा रही है. मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर (High-Speed Rail Corridor) देश के वेस्ट और साउथ के शहरों को जोड़ेगी. मुंबई, पुणे, हैदराबाद इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के अहम पड़ाव होंगे. ये कॉरिडोर 711 से 767 किमी तक लंबा हो सकता है.  

मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 

इससे मुंबई से हैदराबाद तक का सफर 15 घंटे से घटकर 4 घंटे से कम रह जाएगा. ये हाईस्पीड रेल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरेगी. अगर प्रारंभिक डीपीआर की मानें तो 1.5 से 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च इस पर आ सकता है.मुंबई से पुणे के बीच 150 से 180 किमी के लंबे रूट पर मुंबई में (BKC, नवी मुंबई), लोनावला, पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे स्टेशन हैं. पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन की लंबाई 560-590 रूट है. पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, जहीराबाद/विकराबाद से हैदराबाद तक रूट है.

संभावित स्टेशन

1. मुंबई, नवी मुंबई 
2. लोनावला
3. पिंपरी-चिंचवाड़
4. पुणे
5. बारामती
6. पंढरपुर
7. सोलापुर
8. कलबुर्गी कर्नाटक
9. विकराबाद तेलंगाना
10. हैदराबाद 

मुंबई-पुणे के लिए गेमचेंजर

मुंबई और पुणे के बीच 150 किमी की यात्रा का समय बुलेट ट्रेन से एक घंटा रह जाएगा. मुंबई का बिजनेस हब और पुणे का एजुकेशन हब इससे कनेक्ट होगा. नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(शमशाबाद) से इस लाइन का सीधा जुड़ाव होगा. महाराष्ट्र में सोलापुर और कर्नाटक में कलबुर्गी के इंडस्ट्रियल एरिया को भी बुलेट ट्रेन से फायदा होगा. निवेश आएगा और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी. 

ये भी पढ़ें - मुंबई जैसे 24 घंटे दौड़ेगी दिल्ली, हापुड़-बागपत, सोनीपत-मानेसर, अलवर तक पूरे NCR में नमो भारत की हाईस्पीड कनेक्टिविटी, मास्टर प्लान 2047 का डिटेल

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन

सूरत से विलिमोरा तक इसके पहले चरण का उद्घाटन 15 अगस्त 2027 को होना है. 508 किमी लंबी इस बुलेट ट्रेन के 453 किमी रूट में पियर (खंभे) बनाने का काम पूरा हो चुका है. 359 किमी लंबाई में वायडक्ट्स यानी एलिवेटेड ट्रैक स्ट्रक्चर तैयार हो गए हैं. परियोजना में  17 नदियों पर पुल और 15 स्टील ब्रिज बन चुके हैं. सुरंग निर्माण का काम भी तेज है. 

ये भी पढ़ें - तीसरी मुंबई: रायगड, पनवेल से पालघर के बीच बसेगा नया शहर, विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

  1. दिल्ली-वाराणसी: 865 किमी: नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज आदि

  2. मुंबई-पुणे- हैदराबाद: 711-767 किमी:पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी होकर
  3. हैदराबाद-बेंगलुरु : 610 किमी : शमशाबाद, महबूबनगर, कर्नूल, अनन्तपुर, बेंगलुरु एयरपोर्ट, बेंगलुरु
  4. हैदराबाद-चेन्नई : 630-660 किमी : हैदराबाद, नलगोंडा, गुंटूर, विजयवाड़ा, नेल्लूर, तिरुपति लिंक, चेन्नई
  5. चेन्नई-बेंगलुरु : 350 किमी : चेन्नई, अरक्कोणम, चित्तूर, वेल्लोर, बंगारपेट, बेंगलुरु
  6. दिल्ली-वाराणसी : 865 किमी : दिल्ली, नोएडा एयरपोर्ट), अलीगढ़, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी
  7. वाराणसी-सिलीगुड़ी : 620-650 किमी :वाराणसी, बक्सर, पटना, कटिहार, किशनगंज, सिलीगुड़ी आदि

ये भी पढ़ें - बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी, यूपी के 11 बड़े शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी, जानें नोएडा, लखनऊ समेत पूरा रूट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Pune Hyderabad Bullet Train, Mumbai Pune Hyderabad High Speed Rail Corridor, Mumbai Pune Hyderabad Corridor, Mumbai Ahmedabad Bullet Train, Bullet Train Speed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com