भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले संदिग्ध आरोपी को मध्यप्रदेश के नागदा में पकड़ लिया गया. नागदा पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर इंदौर क्राइम ब्रांच उसे लेकर आई. आरोपी रायबरेली का रहने वाला है.
मध्यप्रदेश में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में उज्जैन जिले की नागदा तहसील की पुलिस को सफलता हासिल हुई है. हलांकि पुलिस उसे अभी संदिग्ध मान रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है. नागदा पुलिस ने क्राइम ब्रांच द्वारा भेजी गई फोटो के आधार पर पकड़ा है. संदिग्ध आरोपी ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर आने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.
उज्जैन जिले की नागदा पुलिस को इंदौर क्राइम ब्रांच उन्हें एक फोटो भेजा था और सूचना दी थी कि राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी का हुलिया कैसा है. इस फोटो के आधार पर नागदा पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसे तलाश रही थी. गुरुवार को पुलिस को दोपहर दो बजे सूचना मिली कि उक्त हुलिये वाला व्यक्ति नागदा में बाईपास पर एक होटल पर खाना खा रहा है.
पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई है. उस व्यक्ति का नाम दया सिंह पिता भगवान सिंह हावड़ा अरोड़ा है और वह सिख है. उस व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड पर पता उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है. वहां के वार्ड नंबर 24 छोटी होसियाना का निवासी बताया जा रहा है.
इंदौर क्राइम ब्रांच ने जो नाम बताया था वही नाम उस व्यक्ति अपना बता रहा है. नागदा पुलिस ने इसकी सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को दी. इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच नागदा जाकर उक्त व्यक्ति की शिनाख्त कर उसे इंदौर ले आई है. इंदौर के एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने इस बारे में जानकारी दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं