विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2018

मध्य प्रदेश: सतना में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, 7 बच्चे और चालक की मौत

मध्य प्रदेश में सतना जिले के बीरसिंहपुर में एक बस के स्कूल वैन से टकराने की घटना में सात बच्चों, चालक की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी है.

मध्य प्रदेश: सतना में बस और स्कूल वैन की भीषण टक्कर, 7 बच्चे और चालक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में सतना जिले के बीरसिंहपुर में एक बस के स्कूल वैन से टकराने की घटना में सात बच्चों, चालक की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस के मुताबिक, सतना के बिरसिंगपुर में बस और स्कूल वैन की टक्कर में कम से कम 8 लोग घायल हो गए हैं. बच्चे लकी कॉन्वेंट स्कूल के थे. 

बताया जा रहा है कि सतना लकी कॉन्वेंट की मार्शल गाड़ी बच्चों को लेकर जा रही थी. तभी सेमरिया रोड में गुढ़वा के पास यह हादसा हुआ. बस सेमरिया की ओर से आ रही थी. मिली जानकारी के मुताबिक, बस राजू कोच के नाम से थी, जिसका नबंर mp 17 p 0885 था. यह बस तेज रफ्तार में थी, जो नियंत्रित होकर स्कूली बस से जा टकराई. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मृतक बच्चों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सतना सड़क हादसे की खबर से स्तब्ध हूं, मन दुखी है. हादसे में हताहत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Satna, Bus Collides With School Van, Seven Children Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com