विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2022

VIDEO: भोपाल में पार्षद के टिकट की रायशुमारी के लिए कांग्रेसियों की बैठक में चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंकी गईं

कांग्रेस इस बार पार्टी दफ्तर में दावेदारों से बायोडाटा लेने के साथ दूसरे वार्डों में जाकर सर्वे कर रही है

VIDEO: भोपाल में पार्षद के टिकट की रायशुमारी के लिए कांग्रेसियों की बैठक में चले लात-घूंसे, कुर्सियां फेंकी गईं
भोपाल में पार्षद के टिकट को लेकर कांग्रेसियों में लात-घूंसे चल गए
भोपाल:

नगर निकाय चुनावों से पहले, मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पार्षद के टिकट को लेकर कांग्रेसियों में लात-घूंसे चल गए. सोमवार को जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत कांग्रेस के दूसरे नेता बोगदा पुल के पास कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिये पहुंचे थे. नरेला विधानसभा के पार्षदों की दावेदारी के लिये क्षेत्र के हिंदुस्तान मैरिज हॉल में बैठक रखी गई थी, इसी दौरान 'बाहरी' के मुद्दे पर वार्ड पार्षदों की दावेदारी को लेकर कांग्रेसियों के बीच तूतू-मैंमैं शुरू हो गई. नेता-कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े. झूमाझटकी, मारपीट के साथ एक-दूसरे के साथ गालीगलौज भी की गई.

गौरतलब है कि कांग्रेस इस बार पार्टी दफ्तर में दावेदारों से बायोडाटा लेने के साथ दूसरे वार्डों में जाकर सर्वे कर रही है. मीटिंग भी ली जा रही है ताकि जिताऊ दावेदारों को तलाशा जा सके,लेकिन पुल बोगदा इलाके में हंगामे के बीच न सिर्फ लात-घूंसे चले, बल्कि एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गईं.

- ये भी पढ़ें -

* "जम्मू के कचानक इलाके में ड्रोन ने गिराए तीन IED, बच्चों के टिफिन बॉक्स में थे ये विस्फोटक
* पंजाब : पूर्व मंत्री साधु सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार, भगवंत मान ने एक महीने पहले दी थी चेतावनी
* "नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई से दिल्ली भाजपा इकाई में कई लोग 'निराश'

सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शोक सभा में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Fight Between Congress Workers, Local Body Elections, Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com