विज्ञापन

लैंगर- हेडन ओपनर, नंबर 3 कैलिस, नंबर 4 तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है जिसमें उन्होंने भारत से केवल एक खिलाड़ी तेंदुलकर का चुनाव किया है.

लैंगर- हेडन ओपनर, नंबर 3 कैलिस, नंबर 4 तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11
रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11
NDTV

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11 का ऐलान किया है. अपनी खास प्लेइंग 11 में पोंटिंग ने ओपनर के तौर पर जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन का चुनाव किया है. इसके अलावा पोंटिंग के लिए नंबर 3 की पसंद कोई और नहीं बल्कि जैक कैलिस हैं. कैलिस के बाद पोंटिंग ने नंबर 4 के लिए सचिन तेंदुलकर का चुनाव किया है. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने नंबर 5 पर दिग्गज ब्रायन लारा को जगह दी है. 

ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11 में पोंटिंग ने दो विकेटकीपर बल्लेबाज का चुनाव किया है. पोंटिंग ने श्रीलंका के कुमार संगाकारा और एडम गिलक्रिस्ट को अपनी इस टीम में शामिल किया है. इसके बाद पोंटिंग ने स्पिनर के तौर पर शेन वार्न को जगह दी है. तेज गेंदबाज के लिए पोंटिंग की पसंद वसीम अकरम, कर्टनी एम्ब्रोस और ग्लेन मैक्ग्रा बने है.

रिकी पोंटिंग ने अपनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 में केवल एक भारतीय को जगह दी है, वह सचिन तेंदुलकर हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज से 2 खिलाड़ी पोंटिंग की इस खास लिस्ट में जगह बना पाने में सफल रहे हैं. वहीं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम से पोंटिंग ने 5 खिलाड़ियों का चयन किया है. वहीं, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान से पोंटिंग ने एक-एक खिलाड़ी को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट प्लेइंग 11 में शामिल किया है. 

रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11

जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन, जैक कैलिस, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन  लारा, कुमार संगाकारा, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, वसीम अकरम, कर्टनी एम्ब्रोस, ग्लेन मैक्ग्रा

यह भी पढ़ें | नंबर 1 सहवाग, रोहित ने की गावस्कर बराबरी, वनडे में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित का 0 पर आउट होना नहीं, बल्कि यह था मैच का असली टर्निंग पॉइंट, गौतम गंभीर ने हार के बाद बताया

यह भी पढ़ें | 244 रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ricky Ponting, Sachin Ramesh Tendulkar, Matthew Hayden, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com