विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

मध्य प्रदेश : अस्पताल में युवक को लगाई आग, आरोपी से कुछ घंटे पहले हुआ था झगड़ा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर में जिला अस्पताल में एक शख्स ने दूसरे शख्स को आग के हवाले कर दिया. घटना से कुछ घंटे पहले ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

मध्य प्रदेश : अस्पताल में युवक को लगाई आग, आरोपी से कुछ घंटे पहले हुआ था झगड़ा
घटना CCTV में कैद हो गई.
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले की घटना
  • दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
  • अस्पताल में लगाई युवक को आग
सागर:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर में जिला अस्पताल में एक शख्स ने दूसरे शख्स को आग के हवाले कर दिया. घटना से कुछ घंटे पहले ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद घायल शख्स इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां उसी हमलावर ने उसे आग लगा दी. गुरुवार को हुई यह घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़‍ित दामोदर कोरी का इलाज सागर के ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थ‍िर है.

पुलिस ने संदिग्ध मिलन माछे रजक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ख‍िलाफ जिले के गोपालगंज थाने में आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या की कोश‍िश का मामला दर्ज कर लिया गया है.

डबल मर्डर? जानिए क्‍या है गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी के इस वायरल वीडियो की सच्‍चाई..

घटना के सीसीटीवी फुटेज में मिलन रजक के रूप में पहचाना गया व्यक्ति अस्पताल की इमारत में घुसते और चारों ओर देखते हुए दिख रहा है. फिर वह एक कोने में चला जाता है और आग जलाता है. वीडियो में उसे कोरी के पास जाते और आग लगाते हुए देखा जा सकता है. रोगी आग की लपटों में घ‍िरा बाहर की ओर भागता हुआ दिखाई दे रहा है. हमलावर को भी वहां से निकलते देखा जा सकता है. 

सागर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम कुशवाहा ने कहा, 'आरोपी ने आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़‍ित के बयान से इस बात की पुष्ट‍ि होती है कि मिलन रजक ने उसे जलाया है और उससे पूछताछ की जा रही है.'

VIDEO: आगरा में भाइयों के बीच झगड़ा सुलझाने गए दारोगा की हत्या, गले में मारी गई गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Fire In Hospital, Madhya Pradesh Hospital, Madhya Pradesh Fire Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com