विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

इंदौर में कोविड-19 पॉजिटिव 52 वर्षीय महिला की मौत, टीबी और हाई ब्लड प्रेशर से भी थी पीड़ित

COVID-19 Death In Indore: इंदौर से 150 किमी दूर रतलाम की रहने वाली महिला को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 8 जून को इंदौर के मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इंदौर में कोविड-19 पॉजिटिव 52 वर्षीय महिला की मौत, टीबी और हाई ब्लड प्रेशर से भी थी पीड़ित
मरीज टीबी और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से पीड़ित थी.

COVID-19 Death In Indore: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई. इंदौर से 150 किमी दूर रतलाम की रहने वाली महिला को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 8 जून को इंदौर के मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच उसकी कोविड जांच भी करवाई गई थी. दो दिन बाद बुधवार को मेडिकल रिपोर्ट आने पर पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव थी. इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करवाया गया था. एमआरटीबी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने गुरुवार को बताया कि 11 जून को उसकी मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें: क्या म्यूटेशन से ज्यादा ताकतवर हो गया है कोरोना वायरस के नए वैरिएंट? एक्सपर्ट्स ने क्या कहा, जानिए

मरीज टीबी और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थी

अस्पताल प्रशासन ने यह भी पुष्टि की कि मरीज टीबी और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से पीड़ित थी, जिसके कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में पिछले दो हफ्तों में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की यह तीसरी मौत है और सबसे जरूरी बात यह है कि ये सभी महिलाएं हैं. इनमें से दो की मौत इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल में हुई, जिसमें बुधवार को हुई नई मौत भी शामिल है, जबकि एक की मौत शहर के अरबिंदो अस्पताल में हुई.

इंदौर में बुधवार को सामने आए कोविड के 12 नए मरीज

इससे पहले, खरगोन की एक 44 वर्षीय महिला, जिसने एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन आठ दिन बाद ही उसकी मृत्यु हो गई. इससे पहले, इंदौर की एक 74 वर्षीय महिला, जो कोविड-19 पॉजिटिव थी, अरबिंदो अस्पताल में किडनी फेल होने का इलाज कराने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी. इंदौर में बुधवार को कोविड-19 के 12 नए मरीज सामने आए, जिससे मध्य प्रदेश में इस साल कुल मामले 82 हो गए.

यह भी पढ़ें: बैक्टीरिया और वायरस में क्या फर्क होता है? क्या आप जानते हैं दोनों का अंतर? एक्सपर्ट से समझें

भारत में 7,154 सक्रिय मामले

भारत में कोविड-19 के 7,154 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की जा रही है, खासतौर पर बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों के लिए. इसके अलावा, केंद्र ने नागरिकों से सतर्क रहने और निवारक उपायों का पालन करने तथा जांच बढ़ाने का आग्रह किया है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID Death With TB And Hypertension, Indore COVID-19 Fatality 2025, COVID-19 Comorbidities Death Case, Madhya Pradesh COVID Death Update, COVID-19 Death Case In Indore Hospital, COVID-19 And Chronic Illness Fatality Report, COVID-19 Surge In Madhya Pradesh 2025, COVID-19 NB.1.8.1 Variant In India, COVID Deaths In Indore Latest News, COVID-19 And Non-communicable Diseases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com