आगरा के एक गांव में दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने गए एक दारोग़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों भाइयों में खेत से आलू निकलाने को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए दारोगा गए थे. यह मामला आगरा के नेहर्रा गांव का है. दो भाइयों विश्वनाथ और शिवनाथ में खेत से आलू निकालने को लेकर विवाद था. दो भाइयों में से एक शिवनाथ ने बुधवार शाम को स्थानीय थाने में खबर दी कि उसका भाई विश्वनाथ उसके आदमियों को धमका रहा है और खेत से आलू नहीं निकालने दे रहे हैं.
इसकी सूचना पर दारोग़ा प्रशांत यादव और कांस्टेबल चंद्रसेन मौके पर गए. पुलिस को देख कर विश्वानाथ ने भागना शुरू किया. दारोग़ा और कांस्टेबल ने उसे दौड़ाया. जब पुलिसकर्मी उसके क़रीब पहुंचे तो विश्वनाथ ने एक देसी तमंचे से दारोग़ा पर फायर कर दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. दारोग़ा की हत्या के बाद विश्वनाथ फरार हो गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने जान गंवाने वाले दारोग़ा प्रशांत यादव के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है. जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है.
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने को बताया कि आगरा के थाना खंदौली पुलिस को गांव नहर्रा में विश्वनाथ और उसके भाई शिवनाथ के बीच आलू के बंटवारे को लेकर विवाद होने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि शिवनाथ ने पुलिस को सूचना दी थी और इस सूचना पर दरोगा प्रशांत, सिपाही चंद्रसेन के साथ शाम को गांव पहुंचे.
उन्होंने बताया कि वहां पता चला कि विश्वनाथ गांव वालों को भी तमंचे से धमका रहा था और रोकने पर उसने दरोगा प्रशांत पर गोली चला दी. उन्होंने बताया कि गोली गले में लगने से दरोगा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्होंने बताया कि दरोगा प्रशांत की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी.
वीडियो: लड़की से जबरन मोहब्बत करना चाहते थे दारोगा, पहुंचे जेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं