एक पुलिस अधिकारी के की ओर से जीरो प्वॉइंट रेंज से एक शख्स को शूट करने और उसकी फ्रेंड के रोने से संबंधित वीडियो हर कहीं चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने 'फैक्ट चेक' के बाद खुलासा किया है कि 'डबल मर्डर' का यह वीडियो दरअसल वेब सीरीज का एक दृश्य है. राज्य के एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड के एडीशनल सुपरिंटेंडेंट राहुल श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इस वीडियो के चलते काफी भ्रम की स्थिति रही और लोगों की ओर से इस बारे में काफी सवाल पूछे गए. श्रीवास्तव ने बताया कि वैरिफिकेशन के बाद यह पाया गया है कि यह एक वेब सीरीज का सीन है और इसे हरियाणा के करनाल में एक कैफे के बाहर फिल्माया गया है.
राहुल श्रीवास्तव ने अपने ट्वीट में लिखा है "#FactCheck-एक रेस्टोरेंट के बाहर पुलिस अधिकारी की ओर से किए गए 'मर्डर' का वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर चल रहा है. इसे लेकर भ्रम है और सवाल भी उठ रहे हैं. वेरिफिकेशन के बाद एक वेबसीरीज का शॉट पाया गया है और इसे करनाल हरियाणा के फ्रेंड्स कैफे के बाहर फिल्माया गया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक और पुलिस अधिकारी के बीच झगड़ा होता है. पहले युवक, पुलिस अधिकारी को धक्का देता है, बाद में पुलिस अधिकारी, इस युवक को धक्का देता हैं और गन निकालकर उस पर गोली चला देता है. वीडियो में महिला मित्र, जमीन पर धराशायी युवक के नजदीक बैठक गुस्से में चिल्लाती और रोती हुई नजर आती है. बाद में पुलिस अधिकारी, इस युवक की महिला मित्र को भी गोली मार देता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह जानकारी नहीं दी जा रही है कि यह वास्तविक नहीं है और पुलिस अधिकारी व विक्टिम 'एक्टर' हैं. श्रीवास्तव के ट्वीट को कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक किया है. कई ट्विटर यूजर्स ने कमेंट करते हुए यह भी लिखा है कि वीडियो पुलिस की खराब छवि पेश करता है. कुछ ने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो सर्कुलेट नहीं किए जाने चाहिए और इस तरह की वेबसीरीज पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. यूपी पुलिस ने भी एक ट्वीट करके साफ किया है कि यह वीडियो 'असली' नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं