विज्ञापन
This Article is From May 09, 2021

सिस्टम की अनदेखी की शर्मनाक तस्वीर, बेटी का शव खाट पर रख 35 Km तक पैदल चला लाचार पिता

जानकर हैरानी होगी कि यहीं से सिस्टम की शरारत शुरू हुई. पीड़ित को न ही शव वाहन मिला न ही निवास पुलिस ने कोई संजीदगी दिखाई.

16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
भोपाल:

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक पिता को अपने बेटी का शव खाट पर लेकर 35 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा. सुशासन की सरकार में विकास के दावे के बीच सिस्टम की अनदेखी की इस शर्मनाक तस्वीर को देखकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या हम इंसानी बस्ती में रहते हैं या फिर वाकई ये सिस्टम सड़ गया है? जिसके चलते एक लाचार बाप खाट पर अपनी बेटी के शव को लेकर पैदल चलने को मजबूर है. 

यह मामला सिंगरौली के निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़ई गांव का है. जहां एक 16 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसकी सूचना परिजनों ने निवास पुलिस चौकी में दी, लेकिन पुलिस प्रशासन व अन्य किसी जगह से सहयोग नहीं मिलने पर मृतका के लाचार पिता को बेटी का शव खाट पर लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए 35 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहीं से सिस्टम की शरारत शुरू हुई. पीड़ित को न ही शव वाहन मिला न ही निवास पुलिस ने कोई संजीदगी दिखाई. आखिरकार सिस्टम से हारे पिता को कलेजे के टुकड़े के शव को खाट पर लेकर 35 किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ा.

READ ALSO: कटिहार से शर्मनाक तस्वीर सामने आई, बेटे का शव बोरे में ले जाने के लिए मजबूर हुआ पिता

मृतका के पिता ने कहा, "करें तो क्या करें पुलिस ने सहयोग नहीं किया. शव वाहन बुलाने पर भी नहीं आया. अब इस सिस्टम से कितनी देर तक गुहार लगाते इसलिए मजबूरी में पोस्टमार्टम जैसे औपचारिकता पूरी करने के लिए शव को किसी तरह लेकर आ गए."

वीडियो: बेटे का शव बोरे में लेकर 3 KM तक पैदल चलने के लिए मजबूर हुआ पिता

लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Dead Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com