विज्ञापन

Budget Session: सदन में उठी लाडली बहनों को 1500 की जगह 3000 देने की मांग, कांग्रेस के सवाल पर CM ने बताया कब से मिलेंगे

Ladli Behna Yojana in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान लाडली बहना योजना की राशि दोगुना करने की मांग उठी. कांग्रेस ने वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन की राशि बढ़ाने की भी मांग की.

Budget Session: सदन में उठी लाडली बहनों को 1500 की जगह 3000 देने की मांग, कांग्रेस के सवाल पर CM ने बताया कब से मिलेंगे

Madhya Pradesh Assembly Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस ने लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि दोगुना करने की मांग की है. कांग्रेस ने वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन, विकलांग पेंशन, कल्याणी पेंशन, परित्यागता पेंशन व सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य प्रकार की पेंशन की भी राशि बढ़ाने की मांग की. कांग्रेस ने कहा कि पेंशन की 600 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1200 रुपये किया जाए. वहीं, लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने को लेकर सदन में कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के अलग-अलग जवाब सुनने को मिले.

कैबिनेट मंत्री ने दिया जवाब

कांग्रेस विधायक महेश परमार (Congress MLA Mahesh Parmar) ने बजट सत्र के दौरान सवाल किया कि लाडली बहना योजना में बहनों के लिए नए पंजीकरण (Ladli Behna Scheme Registration) की व्यवस्था नहीं की गई है. भाजपा ने बहनों को देकर राज्य में सरकार बनाई है. कांग्रेस विधायक के सवाल पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया (Nirmala Bhuria) सदन में जवाब दिया कि बहनों के खाते में नियमित रूप से राशि दी जा रही है.

60 साल की महिलाओं को योजना से बाहर नहीं रख सकती सरकार

सत्र के दौरान ने विपक्ष ने सदन में लाडली बहना और बुजुर्ग पेंशन योजना को लेकर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने भी महिलाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने मांग की कि लाडली बहना योजना में नई पात्र बहनों का रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) हो, जिसके लिए पोर्टल खोला जाए. कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार 60 साल से अधिक उम्र की बहनों को योजना से बाहर नहीं कर सकती है. कांग्रेस विधायक सिकरवार ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है.

60 साल बाद बहनों को मिल रही पेंशन

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने आगे कहा कि सरकार अपना काम कर रही है. विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि 60 साल बाद बहनों को वृद्धा पेंशन दी जा रही है. किसी भी बहन का नाम नहीं काटा गया है. मंत्री ने कहा कि नए पंजीयन के सवाल का जवाब देना संभव नहीं है. सब समय के साथ होगा. लाडली बहनों के नए पंजीकरण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, राशि को 1500 से बढ़ाकर 3000 करने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

सीएम बोले- 2028 तक हम 3000 देकर रहेंगे

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी नए पंजीकरण को लेकर सवाल पूछ डाला. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लाडली बहना शुरू हुई तो विपक्ष कह रहा था कि योजना बंद होगी, यह लेकिन सतत जारी है. सीएम ने बताया कि वह 2028 तक लाडली बहनों को 3000 रुपये की प्रति माह राशि देने वाले हैं और देकर रहेंगे. नए पंजीकरण पर भी उन्होंने बताया कि सब धीरे-धीरे और समय पर होगा.

इस दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट (Congress Walk Out) कर दिया. वहीं, सदन में कांग्रेस की लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की मांग पर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य शासन अपने सीमित वित्तीय संसाधनों के अंतर्गत इस प्रकार की वृद्धि का निर्णय लेती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com