विज्ञापन
This Article is From May 23, 2020

मध्य प्रदेश में जज के घर हुई चोरी, चोरों ने उड़ाईं 5 रोटियां और 1900 रुपये

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. कोरोना काल में रोटी की चोरी हुई है. यह चोरी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर में हुई है.

मध्य प्रदेश में जज के घर हुई चोरी, चोरों ने उड़ाईं 5 रोटियां और 1900 रुपये
न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर चोरी की खबर से हड़कंप मच गया.
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर हुई चोरी
  • पांच रोटी और 1900 रुपये चोरी
  • जांच में जुटी मध्य प्रदेश पुलिस
सीधी:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. कोरोना काल में रोटी की चोरी हुई है. यह चोरी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर में हुई है. शहर में चारों तरफ पुलिस का पहरा होने के बावजूद चोरों ने जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर से पांच रोटी और 1900 रुपये उड़ा दिए. चोरों ने रात को न्यायिक मजिस्ट्रेट की छत काटकर पांच रोटी और 1900 रुपये पार कर दिए. चोर छत की जाली काटकर किचन से दाखिल हुए थे.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस खोजी कुत्ते के सहारे चोरों की शिनाख्त करने में जुटी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Judicial Magistrate Sidhi, Sidhi News, Madhya Pradesh News, Madhya Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com