विज्ञापन

Betul News: जेल में बंद महिला ने कांच की चूड़ियां पीसकर खाईं, हालत गंभीर, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का है आरोप

आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है. इसी के चलते वह जेल में बंद है, हत्या के केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. संभावना जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की हो. 

Betul News: जेल में बंद महिला ने कांच की चूड़ियां पीसकर खाईं, हालत गंभीर, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का है आरोप
महिला कैदी को गंभीर हालत में इलाज के लिए भोपाल किया गया रेफर.

मध्य प्रदेश के बैतूल जेल में बंद एक विचाराधीन महिला कैदी ने शनिवार को आत्महत्या का प्रयास कर लिया. उसने अपने हाथ में पहनी कांच की चूड़ियों को पीसकर खा लिया, जिसके कुछ देर बात उसकी तबीयत बिगड़ गई. घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

जेल प्रशासन के अनुसार, शनिवार 28 फरवरी सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक महिला कैदी ने कांच की चूड़ियां पीसकर खा ली. कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं, खून आने पर जेल स्टाफ ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. 

इलाज के लिए भोपाल किया गया रेफर 

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की प्राथमिक जांच की. डॉक्टरों के मुताबिक महिला को उल्टी के साथ खून आने की शिकायत थी, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला कैदी और घटना को लेकर जेल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है.  

शादी के घर में इंटिमेट होने से इनकार... पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, साली और भतीजी पर भी किया हमला

पति की हत्या का है आरोप 

जानकारी के अनुसार. आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है. इसी के चलते वह जेल में बंद है, हत्या के केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. संभावना जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की हो. 

Audio: 'मर जाओगे तो बीबी बच्चे क्या करेंगे', वनकर्मी को धमकी, वकील बोला- MP के बॉस से मेरे संबंध, सुने बातचीत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp News, Madhya Pradesh News,  Betul Crime News, Betul News, Mp Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com