- मध्य प्रदेश के इंदौर का मामला
- कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में मनाया जन्मदिन
- जिलाधिकारी को दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महिला नेता के जन्मदिन मनाने पर विवाद हो गया. बाद में उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी. दरअसल बीजेपी नेता ने अपना जन्मदिन कहीं और नहीं बल्कि कोविड टीकाकरण केंद्र पर मनाया, जिसको लेकर उनकी आलोचना होने लगी. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिला टीकाकरण अधिकारी ने इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया है. साथ ही कार्रवाई करने की भी बात कही है.
न्यूज एजेंसी ANI ने इस मामले से जुड़ी तस्वीरें जारी की हैं. बीजेपी नेता का नाम माधुरी जायसवाल है. एक तस्वीर में वह टीकाकरण केंद्र पर केक काटती नजर आ रही हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी नेता ने माफी मांगी और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी में ऐसा किया. वह अपने वॉर्ड मेंबर्स से इसके लिए माफी मांगती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Indore | In a viral video (pic 1), BJP leader was seen celebrating her birthday at a COVID vaccination centre.
— ANI (@ANI) June 5, 2021
Our workers celebrated my birthday out of happiness. I apologise to my ward members for this: BJP leader Madhuri Jaiswal#MadhyaPradesh pic.twitter.com/OinGFQIpak
वहीं इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जादिया ने कहा कि जिलाधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाया गया है. अगर वैक्सीनेशन सेंटर पर ऐसा कुछ हुआ है तो स्वास्थ्य विभाग उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा.
VIDEO: मध्य प्रदेश का यह कलाकार फूल, पत्तियों और पेड़ की छालों से बनाता है खूबसूरत पेंटिंग
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं