"तुम मुझे जानते नहीं हो, तुमने मुझे कैसे रोका? अभी बताता हूँ, मैं कौन हूँ?" ये अल्फाज़ उस कथित बीजेपी नेता के हैं, जिसे बिना मास्क पहने बीवी,बच्चों के साथ कोरोना कर्फ्यू में सड़क पर स्कूटी से जाते हुए पुलिसकर्मी ने रोका. मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) का है. रोके जाने से नेताजी इस कदर नाराज हुए कि पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने लगे. उनकी इस हरकत का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
यह वीडियो जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भान तलैया चेकप्वाइंट का बताया गया है. जहाँ कथित भाजपा नेता ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, यह मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जहां भानतलैया चेक पॉइंट पर कथित बीजेपी नेता रामू सोनकर नाम के व्यक्ति को मास्क न लगाने, जनता कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने के चलते रोका गया था.
कोरोना वॉरियर पुलिसकर्मियों द्वारा यूं रोकना कथित नेताजी को नागवार गुजर गया, जिसके बाद नेताजी ने जमकर हंगामा किया. इसे वीडियो में आप भी देख सकते हैं. नेताजी अपना रौब इस कदर दिखा रहे थे. बोले, हमारी सरकार है और हम न पूछा कि हमें क्यों रोका गया?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
You don't know who I'm, how did you stop me, there is my govt, a person claims to be a @BJP4India leader talk to cops when stopped for not wearing mask in Jabalpur, he was booked under 188, 269 and 271, besides Section 51 of Disaster Management Act @ndtv @ndtvindia @manishndtv pic.twitter.com/3HX7TMYZh2
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 31, 2021
UP के 3 मंत्रियों समेत इन बड़े नेताओं की हो चुकी Covid-19 से मौत, केंद्रीय मंत्री और गवर्नर भी शामिल
बहरहाल, खुद को कथित भाजपा नेता बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269 और 271 और आपदा प्रबंधन की धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. केस दर्ज होते ही नेताजी का पूरा रौब उतर गया. मामले में विवेचना अधिकारी के अनुसार बताया गया है कि जांच में भी अभी तक यह सामने नहीं आया है कि वह रूलिंग पार्टी का कार्यकर्ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं