विज्ञापन

जहर के साथ हंसते हुए ली सेल्‍फी और पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट, ट्रक चोरी और कर्ज से परेशान शख्‍स ने दे दी जान 

जहर पीने से ठीक पहले संदेश ने जहरीली दवा के साथ हंसते हुए एक सेल्‍फी ली और उसे दोस्तों को व्हाट्सएप पर भेज दिया. इसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई.  

जहर के साथ हंसते हुए ली सेल्‍फी और पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट, ट्रक चोरी और कर्ज से परेशान शख्‍स ने दे दी जान 
  • छत्रपति संभाजीनगर जिले के 26 साल के संदेश गवली ने आर्थिक तंगी और ट्रक चोरी के तनाव में आत्महत्या कर ली.
  • संदेश ने जहरीली दवा के साथ हंसते हुए सेल्फी ली, अपने दोस्तों को भेजा और सुसाइड नोट भी लिखा.
  • सुसाइड नोट में संदेश ने पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने और ट्रक चोरी मामले में असंतोष व्यक्त किया.
छत्रपति संभाजीनगर:

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और चोरी हुए ट्रक का सुराग न मिलने से परेशान एक 26 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान संदेश गवली के रूप में हुई है, जो पिछले डेढ़ साल से कर्ज की किश्तों के बोझ से जूझ रहा था. संदेश ने जान देने से पहले जहरीली दवा के साथ हंसते हुए सेल्‍फी ली और फिर उसे अपने दोस्‍तों को भेजा था. साथ ही संदेश ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें पुलिस को लेकर अपनी नाराजगी जताई गई है.

पुलिस के अनुसार, संदेश का ट्रक चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी. हालांकि, लंबे समय तक ट्रक का पता नहीं चलने और कार्रवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था. इसी तनाव के बीच उसने यह खौफनाक कदम उठाया. 

ये भी पढ़ें: 'वैवाहिक कलह को आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं मान सकते', बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

सुसाइड नोट में किया परेशानियों का जि‍क्र

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले संदेश ने पुलिस के नाम एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें ट्रक न ढूंढ पाने और मामले में ठोस कार्रवाई न होने का उल्लेख किया गया है. सुसाइड नोट में उसने अपनी आर्थिक परेशानियों और कर्ज के दबाव का भी जिक्र किया है. 

घटना को और ज्यादा झकझोर देने वाला पहलू यह है कि जहर पीने से ठीक पहले संदेश ने जहरीली दवा के साथ हंसते हुए एक सेल्‍फी ली और उसे दोस्तों को व्हाट्सएप पर भेज दिया. इसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई.  

ये भी पढ़ें: बेटे की परवरिश के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब कमरे में लगाई फांसी... गुजरात के अलंग में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत

पुलिस ने आत्‍महत्‍या मामले में शुरू की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें ट्रक चोरी की शिकायत और अब तक की पुलिस कार्रवाई भी शामिल है. 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Chhatrapati Sambhajinagar, Youth Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com