- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी है.
- इस बीच लखनऊ में कांग्रेस की तरफ से एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें 200 सीटों का दावा है.
- पोस्टर में लिखा है '200 सीट हक है हमारा' यूपी को राहुल गांधी पर है भरोसा.
उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब तक गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ है. दोनों पार्टियों में सीट बटवारें को लेकर हर दिन नए बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच राजधानी लखनऊ में एक पोस्टर ने सियासी हलचल तेज कर दी है. कांग्रेस के इस पोस्टर में 200 सीटों पर दावा किया गया है. पोस्टर में लाइन लिखी है '200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा'. 25 अक्टूबर 2026 को सामने आए इस पोस्टर के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर दबाव की राजनीति शुरू हो गई है. क्योंकि हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि कांग्रेस ने 175 सीटों की लिस्ट सपा को सौंपी थी.
कांग्रेस ने लखनऊ में लगाए पोस्टर
लखनऊ में लगे कांग्रेस के पोस्टर में 200 सीटों पर दावा किया गया है. इस पोस्टर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की तस्वीरें लगी हुई हैं. इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद पार्टी बराबरी का हक चाहता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर सीटों के मोलभाव के दौरान दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है. यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहले ही यह संकेत दे चुके थे कि कांग्रेस ने अंदरूनी तौर पर 170 से 200 सीटों की एक सूची तैयार की है, लेकिन अब इसे सीधे सड़क पर पोस्टर के जरिए प्रदर्शित कर कार्यकर्ताओं को चार्ज करने की कोशिश की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
175 सीटों की जानकारी आई थी सामने
इससे पहले कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया था कि पार्टी ने 175 सीटों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंपी थी. अखिलेश यादव ने भी रामपुर दौरे के दौरान कहा था कि कांग्रेस की तरफ से लिस्ट मिली है. वहीं कल अखिलेश यादव की तरफ से कहा गया था कि चर्चा तो बहुत चल रही है. लेकिन सच्चाई किसी को पता नहीं है. वहीं कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन को लेकर संयुक्त कमेटी बनाने की चर्चा सामने आई थी. लेकिन इस पोस्टर के बाद राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है.
ये वीडियो भी देखिए.
इस पोस्टर के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ने अभी तक कोई तीखी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सपा यूपी में कांग्रेस को 50 से 70 सीटों से अधिक देने के मूड में नहीं है. अखिलेश यादव ने कहा था कि गठबंधन का मुख्य लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना होना चाहिए. इसलिए सीटों का बंटवारा मांग के आधार पर नहीं बल्कि विनेबिलिटी यानी उम्मीदवार की जीत की संभावना के आधार पर होना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः यूपी कांग्रेस दफ्तर में हंगामे पर एक्शन, बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में जांच समिति गठित; जमकर चले थे जूते-चप्पल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं