विज्ञापन

सुबह जॉगिंग पर निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार ने कुचला, पुणे में दर्दनाक मौत

पुणे में सुबह जॉगिंग पर निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

सुबह जॉगिंग पर निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार ने कुचला, पुणे में दर्दनाक मौत
पुणे में सुबह जॉगिंग पर निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत हो गई.

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर वीरेंद्र द्विवेदी की जान चली गई. वह रोज की तरह सुबह जॉगिंग करने निकले थे, लेकिन एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना ने शहर में मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है.

नेकलेस गार्डन के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा पाषाण-बावधन रोड स्थित नेकलेस गार्डन के पास हुआ. वीरेंद्र द्विवेदी सुबह सड़क किनारे जॉगिंग कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घायल वीरेंद्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि जिस कार से दुर्घटना हुई, उसी वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना में शामिल कार पुणे की एक निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था.

चालक की भूमिका पर उठे सवाल

जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि चालक नशे की हालत में था या फिर लापरवाही और तेज गति के कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कार जिस कंपनी के नाम पर दर्ज है, उसके अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी. पुणे में पिछले कुछ समय से तेज रफ्तार वाहनों और सड़क हादसों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों में नाराजगी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली: एयरलाइन कैप्टन की संदिग्ध हालत में मौत, होटल रूम में मिला शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Pune Road Accident, Pune Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com