विज्ञापन

फिर टूटेगी शिवसेना (UBT)? उद्धव ठाकरे ने बुलाई दो बड़ी बैठकें, क्या होगा

महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसी खबरें हैं कि शिवसेना यूबीटी के कुछ विधायक फिर से पाला बदल सकते हैं. इन खबरों के बीच उद्धव ठाकरे सतर्क हो गए हैं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

फिर टूटेगी शिवसेना (UBT)? उद्धव ठाकरे ने बुलाई दो बड़ी बैठकें, क्या होगा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई बड़ी बैठक
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) में टूट-फूट की खबरों के बाद उद्धव ठाकरे सतर्क हो गए हैं. शिवसेना चीफ ने मातेश्री और सेना भवन में आज बड़ी बैठक करने वाले हैं. ऐसी अटकलें हैं कि नवरात्रि से पहले उद्धव के 14 विधायक पाला बदल सकते हैं. इन विधायकों के शिवसेना (शिंदे गुट) में जाने की अटकलें हैं. आज उद्धव मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ बैठक करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि 'मिशन मराठवाड़ा' की रणनीति के लिए भी आज उद्धव गुट की बैठक हो रही है. 

टूट की खबरों के बीच उद्धव ने मातोश्री में मुंबई विभाग प्रमुखों की बैठक बुलाई है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुंबई की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करना है. इसके साथ ही मराठवाड़ा के स्थानीय मुद्दों को लेकर शिवसेना (UBT) ने 17-दिवसीय महाआंदोलन का ऐलान किया है. जिसकी रणनीति तय करने के लिए शिवसेना भवन में अहम बैठक बुलाई गई है. इस राजनीतिक अभियान को धार देने के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे मराठवाड़ा के विभिन्न जिलों का सघन दौरा करेंगे.

इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार, अटकलें ये भी जोर पकड़ रही हैं की नवरात्रि से पहले उद्धव ठाकरे गुट के 14 विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. इन 14 विधायकों को शिंदे गुट में लाने की जिम्मेदारी कोंकण, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों को सौंपी गई है. मिशन को 'ऑपरेशन टाइगर' नाम दिया गया है. ऐसी खबरें हैं कि दल बदलने वाले इन विधायकों में से 6 विधायकों ने सरकार में अच्छे मंत्रालय और कैबिनेट मंत्री पद की मांग की है. कुछ अन्य विधायकों को महामंडल का अध्यक्ष और राज्यमंत्री का पद देने को लेकर पार्टी के भीतर चल रही बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena UBT, Maharshtra Politics, Shiv Sena (Eknath Shinde)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com